{"_id":"6444545ef10368462500c7d4","slug":"fraudster-cheated-gold-earrings-from-mother-in-law-and-daughter-in-law-yamuna-nagar-news-c-18-1-98856-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जालसाज ने सास-बहू से ठगी सोने की बालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जालसाज ने सास-बहू से ठगी सोने की बालियां
Sun, 23 Apr 2023 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 23 Apr 2023 03:10 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ढाई लाख रुपये का लाभ दिलाने का लालच देकर अज्ञात व्यक्ति ने सास बहू से सोने की बालियां ठग ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरस्वती नगर निवासी अंजू बाला ने छप्पर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह उसकी सास कृष्णा देवी के साथ घर पर थी। करीब दो बजे एक व्यक्ति बाइक पर उनके घर आया। आरोपी ने हेलमेट पहन रखा था। आरोपी ने उनके घर के अंदर आकर उसकी सास का नाम लेकर आवाज लगाई। आवाज सुनकर वह और उसकी सास आरोपी के पास पहुंची। आरोपी ने उन्हें कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनकी कॉलोनी पास हो गई है।
योजना के तहत उनके ढाई लाख रुपये आए हैं और 90 हजार रुपये बाद में आएंगे। रुपये पाने के लिए आरोपी ने उसकी सास की अपने मोबाइल में फोटो खींचने की बात कही। इसके बाद आरोपी उसकी सास की फोटो खींचने लगा। आरोपी ने उसे भी फोटो खिंचवाने को कहा। आरोपी की बातों में आकर वह भी फोटो खिंचवाने लगी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे कहा कि कानों की बालियां उतारकर बेड पर रख दें। ताकि फोटो में यह लगे कि वह वाकयी जरूरतमंद हैं।
विज्ञापन
उसने आरोपी के कहे अनुसार अपने कानों से सोने की बालियां उतार कर बेड पर रख दी। इसके बाद आरोपी ने उसकी अपने मोबाइल में फोटो खींची। आरोपी ने उसे कहा कि फोटो साफ नहीं आ रही है। वह बाहर जाकर फोटो करवाएं। जब वे बाहर आए तो आरोपी बाहर निकलकर अपनी बाइक उठाकर फरार हो गया। जांच अधिकारी एसआई जसविंद्र सिंह का कहना है कि मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।