फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud

अकाउंट हैक कर 1.34 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
fraud
साइबर माफिया ने तुगलपुर निवासी प्रिंस के अकाउंट को हैक करके 1.34 लाख रुपये की ऑनलाइन कर ली। साइबर ठगों ने 95500 रुपये दो बैंक खातों में ट्रांसफर किए और 38555 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग की। ठगी का पता चलने पर जब प्रिंस ने बैंक जाकर जांच करवाई तो बिहार के दो लोगों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की जानकारी मिली।
विज्ञापन

गांव तुगलपुर निवासी प्रिंस ने प्रतापनगर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका प्रतापनगर के एसबीआई अकाउंट है। उसके अकाउंट से बीते 23 दिसंबर को 25000 रुपये दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर किए गए। इसी प्रकार 24 दिसंबर को भी 70500 रुपये दूसरे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए गए। इसी दिन साइबर ठगों ने 38555 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग की। प्रिंस का आरोप है कि साइबर ठगों ने उसका बैंक अकाउंट व पासवर्ड हैक करके उसके साथ ठगी की। इस दौरान उसके मोबाइल पर पासवर्ड बदलने का मैसेज आया। जबकि न तो कोई ओटीपी आया और न ही कोई फोन आया। अकाउंट से रुपये निकाले जाने का पता चलने पर वह बैंक में गया। उसने बैंक मैनेजर से इस संबंध में बातचीत की। उन्होंने जब उसके अकाउंट की जांच की तो पता चला कि उसके बैंक अकाउंट से 25 हजार रुपये बिहार के जिला मधेपुरा के गांव गोलागंज निवासी नीरज कुमार के बैंक अकाउंट में और 70500 रुपये बिहार के तुलसी तोला बोसा निवासी विनोद कुमार के खाते में ट्रांसफर पाए गए। इसके अलावा 38555 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग की हुई पाई गई। उसने इसकी शिकायत एसपी को दी। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रतापनगर पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने देर शाम प्रिंस की शिकायत पर आरोपी नीरज कुमार व विनोद कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसबीआई ब्रांच प्रतापनगर मैनेजर संदीप कुमार ने बताया कि उन्हें कस्टमर प्रिंस की ओर से शिकायत मिली थी। उसकी अकाउंट की जांच करवाकर पूरी डिटेल निकालकर उसे दी गई। यह ऑनलाइन ठगी है। प्रतापनगर थाना के जांच अधिकारी एएसआई सुरेश चंद का कहना है कि शिकायत के आधार पर दो लोगों पर धोखाधड़ी मामला दर्ज कर लिया है। मामले की साइबर सेल की मदद से जांच करवाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed