फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud

महिला को डीएसपी बनवाने के नाम पर 14 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
fraud
खुर्दी निवासी मंजू रानी को डीएसपी व उसकी बहन का सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दंपति ने 14 लाख रुपये लेकर हड़प लिए। आरोप लैंड मोर्टगेज बैंक करनाल के कर्मी महावीर प्रसाद व उसकी पत्नी पर लगा है। आरोपी ने मंजू को डीएसपी लगवाने के लिए 40 लाख रुपये मांगे थे। 20 लाख रुपये नौकरी लगने से पहले और 20 नौकरी लगने के बाद देने तय हुए थे। दस लाख रुपये लेने के बाद आरोपी ने बात करना बंद कर दिया। वहीं उसकी बहन को नौकरी लगाने के लिए चार लाख रुपये ले लिए। नौकरी नहीं लगने पर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दीहै।
विज्ञापन

खुर्दी निवासी मंजू रानी ने बताया कि वह पानीपत के गांव काबड़ी के सरकारी स्कूल में कार्यरत थी और पानीपत में ही किराये के मकान में रहती थी। कुरुक्षेत्र के सेक्टर तीन निवासी महावीर प्रसाद व उसकी पत्नी मीनाक्षी उर्फ मीनू उसके मकान मालिक राजिंद्र के जानकार है। अकसर वह उसके घर आते जाते थे। इसी दौरान उसकी भी आरोपियों से जान पहचान हो गई। आरोपी महावीर प्रसाद लैंड मोर्टगेज बैंक करनाल में कार्यरत है। साल 2017 में एक दिन आरोपियों ने उसे बताया कि उसकी कई राजनैतिक और उच्च अधिकारियों के साथ अच्छी जान पहचान है। उसने कई लोगों को सरकारी जॉब पर लगवाया है। वह उसकी बहन को भी सरकारी नौकरी दिलवा देगा। पहले डीसी रेट पर लगना पड़ेगा। इसके बाद वह उसे स्थाई करवाई देगा। वह आरोपी की बातों में आ गई। इस दौरान आरोपी ने उसकी बहन को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए चार लाख रुपये की मांग की। आरोपियों की बातों में आकर उसने 17 नवंबर 2017 को औरंगाबाद पीएनबी से आरोपी महावीर के खाते में ढाई लाख रुपये जमा करवा दिए। साथ ही उपहार के रूप में दो तोले सोने की चेन भी दी। इसके बाद फरवरी 2018 में आरोपियों ने उसकी बहन पूनम को डीसी रेट पर सहकारी को-ऑपरेटिव बैंक में लगवा दिया। इसके बाद आरोपी ने उसकी बहन को पक्का करवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये भी ले लिए। इसके बाद आरोपी ने उसे भी सीधा डीएसपी लगवाने की बात कहीं। आरोपी ने कहा कि 20 लाख रुपये लगने से पहले और 20 लाख रुपये बाद में देने होंगे। उसे केवल पेपर में हाजिर होना होगा। आरोपी पर विश्वास करके पहले उसने आरोपी को दस लाख रुपये दे दिए। आरोपी ने जल्द ही उसे पुलिस अधिकारी नियुक्त करवाने की बात कहीं। इस दौरान मई 2018 में उसकी बहन को बैंक से हटा दिया गया। जब उसने आरोपी से बातचीत की तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आरोप है कि इसके बाद उसकी भी नौकरी नहीं लगी। जब उसने इस संबंध में आरोपी से बातचीत की तो आरोपी ने उन्हें धमकाने लगा। जब उसने आरोपी से अपने रुपये मांगे तो आरोपी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और उसकी बहन को यूपी के बदमाशों से अपहरण करवाने की धमकी दी। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी महावीर व उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई महबूब अली का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। जांच पूरी होने पर आगामी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed