फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud

वुड प्रोडेक्ट बेचकर पौने तेरह लाख रुपये लेकर हड़प कर गया फैक्टरी का सेल्समैन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
fraud
प्लाईवुड फैक्टरी के सेल्समैन ने बेचे गए माल के पार्टियों से करीब पौने 13 लाख रुपये लेकर हड़प लिए। फैक्टरी संचालकों को जब इस बारे में पता चला तो आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी सेल्समैन के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

हरियाणा वुड प्रोडेक्ट फैक्टरी के पार्टनर संजीव सेठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने जगाधरी के मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र में वुड प्रोडेक्ट की फैक्टरी लगा रखी है। पिछले काफी समय से फैक्टरी में पुंडरी निवासी दीपक गौतम सेल्समैन के पद पर काम कर रहा था। इस दौरान वह फैक्टरी से अन्य पार्टियों के यहां सप्लाई किए गए वुड प्रोडेक्ट के पैसे एकत्र करता था। इसी के चलते आरोपी ने गत 20 जुलाई से लेकर गत दस अक्तूबर तक पार्टियों से करीब 12 लाख 80 हजार रुपये एकत्र किए और उन्हें हरियाणा वुड प्रोडेक्ट फैक्टरी में जमा नहीं करवाया गया। इस बारे में जब उन्हें पता चला तो उन्होंने आरोपी से विरोध जताया और पैसे फैक्टरी में जमा करवाने के निर्देश दिए। मगर आरोपी ने फैक्टरी में पैसे जमा नहीं करवाए और नौकरी छोड़कर चला गया। उन्होंने आरोपी की पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने संजीव सेठी की शिकायत पर आरोपी दीपक गौतम के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई कंवल सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed