फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud

पेटीएम ठीक करने के बहाने खाते से 13371 रुपये किए ट्रांसफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
fraud
पेटीएम काम नहीं करने पर कस्टमर केयर से बात करते हुए एक महिला से ठग ने ऑनलाइन ठगी कर उसके खाते से 13 हजार 371 रुपये उड़ा लिए। महिला ने इसकी शिकायत शहर पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कमला नगर निवासी ज्योति ने शहर पुलिस को शिकायत दी है कि उसका एचडीएफसी बैंक में अकाउंट है। वह पेटीएम यूज कर रही है। उसका पेटीएम सही से काम नहीं कर रहा था। इस पर उसने एक दिसंबर को कस्टमर केयर के नंबर पर संपर्क किया। कस्टमर केयर की तरफ से बात करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम विनय कुमार बताया। आरोप है कि उसने उसे गाइड करने के बहाने उसके खाते से पैसे ट्रांसफर कर लिए। आरोपी ने उसे बातों में लगाकर उसके खाते से 13 हजार 371 रुपये ट्रांसफर किये। खाते से रुपये ट्रांसफर होने के संदेश देख उसने दोबारा कस्टमर केयर को फोन किया। लेकिन किसी ने उसे संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed