फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud

लूटपाट का डर दिखाकर बुजुर्ग महिला को पत्थर के टुकड़े थमाकर गहने ले गए ठग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
fraud
शहर की यमुना विहार कॉलोनी में महिला और दो युवकों ने आजाद नगर निवासी बुजुर्ग महिला मनरानी को लूटपाट का डर दिखाकर उससे सोने की चेन और अंगूठी ठग ली। आरोपियों ने एक रुमाल में गहने होने की बात कहकर उसे दे दिए। जब महिला घर पहुंची तो रुमाल में गहनों की जगह बजरी (पत्थर के टुकड़े) निकले। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात महिला और दो युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी कर चोरी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आजाद नगर की गली नंबर चार निवासी 70 वर्षीय मनरानी देवी ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घरेलू काम करती है। बुधवार को वह अपने बेटे धर्मेंद्र की पत्नी संगीता के दांत खुलवाने के लिए बाड़ीमाजरा में डॉक्टर के पास गई थी। दांत खुलवाने के बाद वे दोनों वहां से लौट रही थीं। आजाद नगर की गली नंबर नौ के पास जब वह पैदल-पैदल पहुंची तो वहां उसे आम की रेहड़ी मिली। दांत में दर्द होने के कारण उसने अपनी बहू को घर भेज दिया और स्वयं रेहड़ी पर आम खरीदने लगी। तभी उसे वहां पर दो युवक मिले। एक लड़के ने दूसरे लड़के की तरफ इशारा करते हुए उसे कहा कि यह भूखा मर रहा है। इसके मालिक ने इसे नौकरी से निकाल दिया। इसे खाना खिलाना है। कुछ पैसे दे दो। तभी उसने पैसे नहीं होने की बात कहकर चले जाने का कहा। उसी समय वहां पर एक महिला आई। उसने उसे भूखे लड़कों को खाना खिलाने की बात कहीं और वे आजाद नगर की गली नंबर 14 की तरफ चल पड़े। गली नंबर 14 से होते हुए वह यमुना विहार कॉलोनी में सिटी पैलेस वाली गली में ले आए। वे सभी एक बंद दुकान के सामने बैठ गए। एक युवक ने उसे पानी पिलाया। आरोपी ने उसे एक लिफाफा दिया और कहा कि इसमें बहुत कीमती चीज है। इसे घर जाकर खोलना। लिफाफा देने के बाद आरोपी ने उसे कहा कि आज कल छीना झपटी की घटनाएं बहुत हो रही है। आप अपनी गले की चेन और हाथ की अंगूठी उतार कर रुमाल में बांध लो। वह आरोपी की बातों में आ गई। उसने अपने गले से सोने की चेन व हाथ की अंगूठी उतार कर आरोपी को दे दी। आरोपी ने वह गहने एक रुमाल में बांध दिए और उसे दे दिए। इसके बाद आरोपी खाना खाने की बात कहकर महिला के साथ चले गए। उसने घर जाकर रुमाल खोला तो उसके अंदर केवल बजरी भरी हुई मिली। उसने आपबीती अपने बेटों को बताई। वे उसे थाने लेकर पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात महिला व दो अज्ञात युवकों पर धोखाधड़ी और चोरी के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई दलबीर सिंह का कहना है कि मामले में अज्ञात महिला व दो युवकों पर केस दर्जकर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed