फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud

प्लाट दिलाने के नाम पर हड़पे 32.60 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
fraud
सदर जगाधरी के गांव मैहलावाली के पास एमवीएल रिवर सिटी में प्लाट दिलाने के नाम पर शेरपुर निवासी सुनील से साढे 32 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप एमवीएल रिवर सिटी के मालिक प्रेम अदीप रिषी मलिक व जीएम विकास बुद्धराजा व प्रोपर्टी डीलर सुधीर कुमार उर्फ टीटू समेत 11 लोगों पर लगा है। आरोपियों ने सिटी में 360 गज के प्लाट का 42 लाख रुपये में सौदा तय करवाया और अलॉटमेंट लेटर देकर 32.60 लाख रुपये एडवांश ले लिए। पीड़ित को बाद में पता चला कि कंपनी का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका है। इसलिए यहां पर प्लाट लेना पूरी तरफ से अवैध है। यहां पर नक्शा तक पास नहीं होगा। न ही रजिस्टरी बनेगी। इस पर उसने आरोपियों से रुपये मांगे। रुपये न देने पर शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी एमवीएल रिवर सिटी के मालिक प्रेम अदीप रिषी मलिक समेत 11 लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

छछरौली क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी सुनील कुमार ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने वर्ष 2012 में रिहायश के लिए प्लाट खरीदना था। इस दौरान उसकी मुलाकात एमवीएल कंपनी के कर्मी सुधीर से हुई। सुधीर कुमार ने एमवीएल कंपनी की सिटी में उसे 360 गज का प्लाट दिखाया। प्लाट पसंद आने पर प्लाट का सौदा 42 लाख रुपए हुआ। साल 2012 में सौदा तय होने पर उसने 32.60 लाख रुपये पेमेंट दे दी थी। पैसा देने के बाद उसे अलॉटमेंट लेटर दे दिया गया, लेकिन रजिस्ट्री उसके नाम नहीं कराई। वह कंपनी के दफ्तर में चक्कर लगाता रहा। लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में उसे पता चला कि कंपनी का जो लाइसेंस था वह एक्सपायर हो चुका है।
विज्ञापन

अब कंपनी के पास कोई लाइसेंस नहीं है। इसलिए यहां पर प्लाट लेना पूरी तरफ से अवैध है। यहां पर नक्शा तक पास नहीं है। परेशान होकर उसने अपने पैसे वापस मांगे। इस पर वे उसे भरोसा देते रहे कि पैसे जल्द ही वापस दे देंगे। लेकिन उसके पैसे नहीं दिए। परेशान होकर उसने शिकायत एसपी को दी थी । इस पर जांच चली और जांच में पाया कि प्लाट बेचने के नाम पर सुनील कुमार के साथ धोखाधड़ी हुई है। इस पर सदर जगाधरी पुलिस ने एमवीएल रिवर सिटी के मालिक प्रेम अदीप रिषी मलिक व जीएम विकास बुद्धराजा, डायरेक्टर रमन शर्मा, अमित कुमार, विजय कुमार, दीपक गुप्ता, राकेश गुप्ता, कल्पना गुप्ता, मोनिका अग्रवाल, ललित गुप्ता और प्रोपर्टी डीलर सुधीर कुमार उर्फ टीटू पर आईपीसी की धारा-420, 406, 506 और 120बी में केस दर्ज किया है । जांच अधिकारी एसआई मेहमा सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर रहे है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed