{"_id":"6ad2673504e8d6c4b70edcbe","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-164738-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सोलर पैनल लगवाने के नाम पर 3.17 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सोलर पैनल लगवाने के नाम पर 3.17 लाख की धोखाधड़ी
Fri, 16 Oct 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सोलर पैनल लगवाने के नाम पर कई लोगों से 3.17 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने आरोप एसडीओ जोड़ियां ने फर्कपुर थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर फर्कपुर थाना पुलिस ने करनाल की फर्म मेसर्स बेस्ट हरियाणा के संचालक सुशील शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
शिकायत के अनुसार आरोपी सुशील शर्मा ने सोलर पैनल लगवाने के नाम पर अक्षमा देवी, दिगंबर सिंह, गुरप्रीत, महिंद्रो देवी, सुरेंद्र और सुरेश सहित कई लोगों से कुल 3 लाख 17 हजार रुपये लिए। आरोप है कि एक फरवरी से 15 अक्तूबर के बीच जोड़ियां क्षेत्र में रकम ली गई। रुपये देने के बावजूद उन्हें तय समय पर सोलर उपकरण नहीं मिले।
इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मामले से जुड़े तथ्यों और लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है। फर्कपुर थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।