{"_id":"6acbeb72f979e6666800f51e","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-164435-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर 5.30 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर 5.30 लाख रुपये की ठगी
Mon, 12 Oct 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर ठगी का आरोप लगाते हुए युवक ने पुलिस को शिकायत दी। गांव भेड़थल निवासी युवक से न्यूजीलैंड का वीजा दिलाने का भरोसा देकर पांच लाख 30 हजार रुपये लेने और वापस नहीं करने के आरोप में जगाधरी सदर थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
आरोप है कि मोहाली के सेक्टर-70 स्थित इमिग्रेशन कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों ने युवक को उसके नाम का वीजा अपने पोर्टल पर दिखाकर भरोसे में लिया। बाद में यात्रा के लिए दी गई टिकट की जांच करवाई तो वह डमी निकली। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने दुर्व्यवहार करते हुए धमकियां दीं।
गांव भेड़थल निवासी गौरव शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि वह अप्रैल में न्यूजीलैंड जाने के लिए मोहाली के सेक्टर-70 स्थित इमिग्रेशन कंसल्टेंसी के कार्यालय में गया था। वहां मौजूद लोगों ने उसे विदेश भेजने के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार करवाने और वीजा दिलाने का भरोसा दिया। शिकायत के अनुसार दो जून को साहिल शर्मा ने उसे उसके नाम का वीजा दिखाया।
विज्ञापन
यह वीजा कंसल्टेंसी के पोर्टल पर प्रदर्शित किया गया था। साहिल ने उसे वीजा असली होने का विश्वास दिलाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि टिकट के संबंध में बात करने पर उसे दो सितंबर को कार्यालय बुलाया गया। वहां पहुंचने पर आरोपियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट करने की कोशिश की। उसे टिकट देने से भी मना कर दिया गया।
रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने रकम लौटाने से इन्कार कर दिया और धमकियां दीं। शिकायत में साहिल शर्मा, हरजोत उर्फ सुमीत, गैरी, सतनाम सिंह, सिकंदर सिंह और इमिग्रेशन कंसल्टेंट सर्विसेज के नाम शामिल हैं। शिकायत में सतनाम सिंह और गगनप्रीत को हाई ड्रीम ओवरसीज कंसल्टेंसी का पार्टनर भी बताया गया है। जगाधरी सदर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वहीं बैंक खातों के लेनदेन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी पुलिस टीम जांच कर रही है। जांच में मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आरोपियों ने मांगे थे 15 लाख रुपये
गौरव के अनुसार न्यूजीलैंड भेजने के लिए उससे कुल 15 लाख रुपये मांगे गए थे। उसे बताया गया कि कुछ रकम पहले देनी होगी, जबकि शेष राशि टिकट कन्फर्म होने के बाद देनी होगी। इस पर उसने पांच लाख 30 हजार रुपये दे दिए। आरोप है कि एक जुलाई को उसे दोबारा कार्यालय बुलाया गया। इसके बाद उसे 4 सितंबर की यात्रा के लिए टिकट दी गई, लेकिन बाकी दस्तावेज नहीं दिए गए। उसे यात्रा से दो दिन पहले शेष दस्तावेज लेने के लिए आने को कहा गया। जब उसने टिकट की जांच करवाई तो वह डमी निकली।