{"_id":"6ac2ae7832fefa333403f6df","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-164025-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चाचा ने युवक को यूरोप भेजने का झांसा देकर 20 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चाचा ने युवक को यूरोप भेजने का झांसा देकर 20 लाख रुपये हड़पे
Mon, 05 Oct 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। यूरोप में स्टडी वीजा पर भेजने का झांसा देकर गांधी नगर पार्क निवासी युवक ने 20 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। आरोपी रिश्ते में पीड़ित का चाचा बताया जा रहा है। गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपी पक प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवक ने विदेश जाने की उम्मीद में पुश्तैनी जमीन बेचकर और घर गिरवी रखकर लोन लेकर रकम जुटाई थी। काम नहीं होने और रुपये वापस न मिलने पर उसने पुलिस को शिकायत दी। गांधी नगर पार्क निवासी हिमांशु ने शिकायत में बताया कि आरोपी जितेंद्र कुमार निवासी गांधी नगर ने उसे यूरोप भेजने और स्टडी वीजा दिलाने का भरोसा दिया था।
आरोपी ने वीजा लगवाने के नाम पर उससे अलग-अलग किस्तों में रुपये लिए। पीड़ित के अनुसार अगस्त 2024 से सितंबर 2025 तक उसने आरोपी को कुल 20 लाख रुपये दिए। रकम जुटाने के लिए उसने पुश्तैनी जमीन बेचने के साथ घर गिरवी रखकर लोन भी लिया।
विज्ञापन
तय समय बीतने के बाद भी न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही रकम लौटाई गई। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी जितेंद्र कुमार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। गांधी नगर थाना प्रभारी विशाल ने बताया कि पुलिस टीम लेनदेन और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।