{"_id":"6a9f1623126ad637a00fa0a6","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-162514-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अमेरिका भेजने के नाम पर 12.70 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अमेरिका भेजने के नाम पर 12.70 लाख की धोखाधड़ी
Tue, 08 Sep 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगररादौर। अमेरिका भेजने के नाम पर एक युवक से 12.70 लाख रुपये की ठगी करने और रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रादौर थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी गई शिकायत की आर्थिक अपराध शाखा से जांच के बाद की है।
गांव गुंदियाना निवासी धर्मवीर ने शिकायत में बताया कि उसका भतीजा हर्ष कुमार 12वीं मेडिकल से पास करने के बाद विदेश जाना चाहता था। उसके जीजा रामपाल की जानकारी के माध्यम से उनकी मुलाकात चंडीगढ़ सेक्टर-40 स्थित ईआईएफएस प्राइवेट लिमिटेड के लविश महाजन से हुई। आरोप है कि लविश महाजन, उसकी पत्नी, पुत्र लव्य, प्रीति और अन्य ने अमेरिका का स्टडी वीजा लगवाने का भरोसा दिया।
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने कुल 12 लाख रुपये लेने की बात कही। धर्मवीर ने 16 जून 2025 को तीन लाख रुपये नकद दिए। इसके बाद अलग-अलग तारीखों पर गूगल-पे और बैंक खातों के माध्यम से रकम ट्रांसफर की गई। आरोप है कि आरोपियों ने कॉलेज फीस और अन्य प्रक्रिया के नाम पर भी पैसे लिए। मार्च 2026 में एक लाख रुपये अतिरिक्त लिए गए। इस तरह कुल 12.70 लाख लेने का आरोप है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता का आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी भतीजे का वीजा नहीं लगवाया गया। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया और कथित तौर पर झूठे केस में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी दी। 3 जून को भी फोन पर धमकी देने का आरोप है। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद लविश महाजन समेत छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।