फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud

Yamuna Nagar News: निवेश में मुनाफे के नाम पर 2.19 लाख की धोखाधड़ी

Sat, 29 Aug 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 29 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साइबर ठगों ने मुनाफे का लालच देकर मॉडल टाउन निवासी युवक को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया। ऑनलाइन टास्क और निवेश के जरिए कम समय में अधिक रकम मिलने का भरोसा दिलाकर ठगों ने उससे 2.19 लाख रुपये जमा करा लिए। रकम वापस लेने की कोशिश की तो ऑनलाइन अकाउंट बंद मिला। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मॉडल टाउन निवासी रितिक चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 अगस्त को उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से लिंक भेजा गया था। लिंक खोलने के बाद वह टेलीग्राम के एक ग्रुप में पहुंच गया। यहां पहले से मौजूद लोग ऑनलाइन निवेश और टास्क के जरिए मुनाफा कमाने का दावा कर रहे थे। आरोपियों ने उसे भी इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

रितिक के अनुसार शुरुआत में कम रकम लगाने पर उसके ऑनलाइन खाते में मुनाफा दिखाई दिया। इससे उसे आरोपियों की बात पर विश्वास हो गया। इसके बाद उसे अलग-अलग टास्क दिए गए और प्रत्येक टास्क पूरा करने के लिए रकम जमा करने को कहा गया। मुनाफे की उम्मीद में वह आरोपियों के बताए तरीके से पैसे भेजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह उसने कई बार में कुल 2.19 लाख रुपये जमा कर दिए। बाद में जब उसने अपनी जमा रकम और कथित मुनाफा निकालने का प्रयास किया तो उसका ऑनलाइन अकाउंट काम नहीं कर रहा था। ग्रुप के सदस्यों से संपर्क किया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसे समझ आया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुका है। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि मामले में लेनदेन और मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है।

इस वर्ष अब तक साइबर ठगी के 74 मामले
यमुनानगर में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वर्ष 2026 में अब तक ठगी से संबंधित 74 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। साइबर ठग लोगों को अलग-अलग तरीकों से अपने जाल में फंसा रहे हैं। सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क कर ऑनलाइन टास्क, निवेश और अन्य योजनाओं का झांसा दिया जा रहा है। इसके अलावा फर्जी लिंक और शादी के निमंत्रण कार्ड भेजकर भी लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed