{"_id":"6a4ab2a0f740f0fbe002650f","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-159008-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कारोबारी ने चिकन लेने के बाद नहीं किया 34 लाख का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कारोबारी ने चिकन लेने के बाद नहीं किया 34 लाख का भुगतान
Mon, 06 Jul 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सरस्वतीनगर निवासी कारोबारी ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर निवासी व्यापारी पर चिकन लेकर 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाया है। छप्पर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मुस्तफाबाद निवासी रणजीत मल्होत्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता सतपाल मल्होत्रा की फूड सप्लाई फर्म है, जिसका संचालन वह स्वयं करते हैं। उनकी फर्म हरियाणा के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी चिकन सप्लाई का कारोबार करती है। आरोप है कि किन्नौर के गांव बारंग निवासी जोनी वाकर उनकी फर्म से चिकन खरीदकर आगे सप्लाई करता था।
शुरुआत में वह कुछ भुगतान करता रहा, लेकिन धीरे-धीरे बड़ी रकम बकाया होती गई। शिकायत के अनुसार वर्ष 2023 में हिसाब करने पर आरोपी पर करीब 19 लाख रुपये बकाया निकले। इसके बावजूद आरोपी ने 24 जून 2024 को करीब 15 लाख रुपये का चिकन और खरीद लिया तथा भुगतान की सुरक्षा के लिए एक चेक दिया।
विज्ञापन
जब चेक बैंक में लगाया गया तो खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण वह बाउंस हो गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने शुरुआत से ही भुगतान करने की मंशा नहीं रखी और धोखाधड़ी कर कुल 34 लाख रुपये की राशि हड़प ली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 25 फरवरी को दी गई शिकायत की जांच के दौरान दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर छप्पर थाना पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु की दी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत में जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गैंगस्टरों से संबंध बताकर दी धमकी
रणजीत मल्होत्रा का आरोप है कि जब उन्होंने बकाया राशि मांगी तो आरोपी ने गाली-गलौज की और पैसे देने से साफ इन्कार कर दिया। आरोप है कि उसने झूठे मुकदमे में फंसाने, जान से मारने तथा गैंगस्टरों से संबंध होने और अवैध हथियार रखने की धमकी भी दी। शिकायतकर्ता ने पुलिसन्कॉसेल रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया है।