{"_id":"6a00d8729b30774590067228","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-155843-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जमीन दिलाने का झांसा देकर 50 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जमीन दिलाने का झांसा देकर 50 लाख की ठगी
Mon, 11 May 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 11 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी ने रेवाड़ी के धारूहेड़ा जमीन दिलाने का वादा कर बनाना शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रेवाड़ी के धारूहेड़ा में जमीन दिलाने और नाम ट्रांसफर करवाने का भरोसा देकर एक युवक से 50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी ने न तो जमीन दिलवाई और न ही पैसे वापस किए। शहर थाना यमुनानगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कन्हैया साहब चौक निवासी देवेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जनवरी 2025 में उनकी मुलाकात रेवाडी के सेक्टर चार निवासी राम अवतार यादव से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने जिला रेवाड़ी के धारूहेड़ा में जमीन दिलाने का प्रस्ताव रखा। आरोपी उन्हें जमीन दिखाने भी ले गया, जो उन्हें पसंद आ गई।
इसके बाद जमीन खरीद की प्रक्रिया पूरी कराने और उनके नाम रजिस्ट्री करवाने का भरोसा देकर आरोपी ने उनसे 50 लाख रुपये ले लिए। पीड़ित का आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा और न तो जमीन दिलवाई और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया।
विज्ञापन
कई बार संपर्क करने के बावजूद समाधान नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी राम अवतार यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है, जांच में दोषी पाए जाने पर उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।