{"_id":"6a00d8eb5978a80db3069674","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-155836-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने ने नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने ने नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी
Mon, 11 May 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 11 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। इंजीनियर को कनाडा भेजने और स्थायी निवासी बनवाने का सपना दिखाकर करीब 20 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने पंचकूला स्थित एक इमिग्रेशन कंपनी के संचालकों समेत सात लोगों प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैंप निवासी सुमित ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। वर्ष 2022 में उनकी मुलाकात पंचकूला स्थित रुद्राक्ष ग्रुप नामक इमिग्रेशन ऑफिस के संचालकों से हुई। आरोपियों ने उन्हें कनाडा में वर्क वीजा दिलाने और बाद में स्थायी निवास दिलाने का भरोसा दिया। उनके आश्वासन पर विश्वास कर उन्होंने अलग-अलग किस्तों में करीब 20 लाख रुपये दे दिए।
यह रकम उन्होंने अपनी जमा पूंजी, मां की बचत और एक प्रॉपर्टी बेचकर जुटाई थी। आरोप है कि पैसे लेने के बाद भी आरोपियों ने न तो वर्क वीजा की प्रक्रिया पूरी करवाई और न ही कोई ठोस कार्रवाई की। लंबे समय तक आरोपी उन्हें बहाने बनाकर टालते रहे। जब सुमित को अपने साथ धोखाधड़ी होने का एहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
जांच के बाद शहर थाना पुलिस ने आरोपी बलजीत, गुरवचन, हरनूर कौर, राकेश, प्रभा रेखी, योगिता और शिवम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शहर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों की भूमिका और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। बैंक डिटेल के आधार पर सबूत जुटाए जा रहे है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।