फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud

Yamuna Nagar News: संपत्ति बेचने बेचने के नाम पर 55 लाख ठगे

Fri, 08 May 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 08 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मॉडल टाउन क्षेत्र में करोड़ों रुपये की संपत्ति बेचने के नाम पर 55 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने सहारनपुर निवासी रोहित मलिक और रविंद्र कुमार की शिकायत पर मॉडल टाउन निवासी संजीव शर्मा और उसकी पत्नी आरती शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने मॉडल टाउन स्थित अपनी संपत्ति को बेचने के लिए उनसे संपर्क किया था। बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच 5.48 करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ। इसके बाद एक इकरारनामा तैयार किया गया, जिसके तहत आरोपियों ने 50 लाख रुपये बयाने के रूप में ले लिए।
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि जून 2025 में आरोपियों ने किसी जरूरी कार्य का हवाला देकर पांच लाख रुपये और मांगे। यह रकम भी आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में भेज दी गई। पीड़ितों का आरोप है कि जब उन्होंने रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी करने के लिए संपत्ति के मूल दस्तावेज मांगे तो आरोपी लगातार टालमटोल करने लगे।
विज्ञापन

जब भी वह उन्हें फोन करते तो आरोपी हर बार कोई न कोई नया बहाना बना देते। जिससे उसे लगा कि कोई न कोई गड़बड़ है।
काफी जांच पड़ताल के बाद उन्हें पता चला कि संबंधित संपत्ति पिरामल फाइनेंस और हीरो कॉर्प के पास गिरवी रखी गई है। साथ ही उस पर करीब 2.78 करोड़ रुपये का बैंक लोन भी बकाया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि आरोपियों ने यह महत्वपूर्ण जानकारी जानबूझ कर छिपाई और उन्हें गुमराह कर लाखों रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में यह भी बताया गया है कि रजिस्ट्री की तय तारीख पर भी आरोपी न तो आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचे और न ही बैंक की एनओसी प्रस्तुत कर सके। मामले की जांच के दौरान पुलिस को प्रथम दृष्टया आरोप सही प्रतीत हुए। इसके बाद थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने संजीव शर्मा और आरती शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed