{"_id":"69f64766cfca523fb70969c7","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-155390-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फेसबुक पर दोस्ती कर निवेश के नाम पर 37.50 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फेसबुक पर दोस्ती कर निवेश के नाम पर 37.50 लाख की ठगी
Sun, 03 May 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 03 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। फेसबुक पर दोस्ती कर युवक को निवेश का झांसा देकर 37.50 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने युवक को पहले भरोसे में लिया गया और फिर विदेशी कंपनी में निवेश का लालच देकर उससे चरणबद्ध तरीके से बड़ी रकम ऐंठी गई। साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव दामला निवासी निपुण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कार रिपेयरिंग का कार्य करता है। अप्रैल के पहले सप्ताह में उसके फेसबुक अकाउंट पर पूनम देवी नाम की आईडी से मैसेज आया। बातचीत के दौरान महिला ने स्वयं को मलयेशिया में फैशन डिजाइनर बताया और पार्ट टाइम निवेश के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया।
आरोप है कि महिला ने व्हाट्सएप के माध्यम से नूरमहल नामक दुबई की कंपनी की एक वेबसाइट का लिंक भेजा और उस पर पीड़ित का खाता खुलवाया। शुरुआत में विश्वास दिलाने के लिए 11 अप्रैल को पीड़ित से 9 हजार 299 रुपये और 21 हजार 945 रुपये निवेश करवाए गए। इसके बाद 14 अप्रैल से 22 अप्रैल के बीच अलग-अलग लेनदेन के माध्यम से कुल 13.50 लाख रुपये और जमा करवा लिए गए।
विज्ञापन
जब युवक ने अपनी राशि वापस निकालने का प्रयास किया, तो आरोपी ने टैक्स और अन्य शुल्क के नाम पर और पैसे मांगने शुरू कर दिए। इस पर युवक ने 23 अप्रैल को 7.18 लाख रुपये और ट्रांसफर कर दिए। इसके बावजूद रकम वापस नहीं मिली और आरोपी अलग-अलग बहानों से 16.08 लाख रुपये और ऐंठ लिए। इस तरह आरोपी ने कुल 37.50 लाख रुपये ले लिए।
जब आरोपियों ने 12 लाख रुपये और जमा करने की मांग की, तब युवक को ठगी का एहसास हुआ। उसने तुरंत साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
बाक्स
साइबर ठगी होने पर 1930 पर करें कॉल : एसपी
एसपी कमलदीप गोयल का कहना है कि साइबर ठग सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए लालच देकर लोगों को ठग रहे हैं। आमजन ऐसे किसी भी लुभावने ऑफर के झांसे में न आएं, अंजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।