{"_id":"69e684fdcfb331c6940ba26e","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-154721-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख की ठगी
Tue, 21 Apr 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर आरोपियों ने युवक से ठगी कर ली। रामपुरा कॉलोनी निवासी एक युवक से मोहाली स्थित वीजा सर्विस सेंटर के संचालक ने तीन लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता चेतन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था। इसी दौरान इंटरनेट के माध्यम से उसे मोहाली की एक एजेंसी स्काई लाइन एजुकेशन सर्विस के बारे में जानकारी मिली। दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर उसकी बातचीत रोजी नाम के व्यक्ति से हुई, जिसने उसे अपने कार्यालय बुलाया। बातचीत के दौरान विदेश भेजने के लिए कुल छह लाख रुपए खर्च तय हुआ।
आरोपी के झांसे में आकर चेतन ने अलग-अलग किश्तों में तीन लाख रुपए और जरूरी दस्तावेज सौंप दिए। कई महीने बीत जाने के बावजूद न तो वीजा लगा और न ही प्रक्रिया आगे बढ़ी। आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर भी आरोपी ने इंकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।