{"_id":"69bef7bac8cbf193d80f3285","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-153177-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्लॉट की रजिस्ट्री कराकर नहीं दिए 42 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्लॉट की रजिस्ट्री कराकर नहीं दिए 42 लाख रुपये
Sun, 22 Mar 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। प्लॉट खरीदने के नाम पर एक महिला के साथ 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े एक ही परिवार के चार लोगों ने महिला से प्लॉट की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली और तय रकम का भुगतान नहीं किया। थाना व्यासपुर पुलिस ने महिला की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खेड़ा मोहल्ला निवासी पूजा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पास 162 वर्ग गज का प्लॉट था। वह इस प्लॉट को बेचना चाहती थी। प्लॉट बेचने के बारे में उसने कुछ लोगों से कह रखा था। व्यासपुर निवासी अंजू नैय्यर, किरण नैय्यर, सन्नी नैय्यर और निकास अरोड़ा प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का काम करते हैं। यह सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं।
आरोपियों ने उससे मिलकर उसका प्लॉट खरीदने की बात कही। बातचीत के बाद 42 लाख रुपये में प्लॉट खरीदने का सौदा तय हो गया। पूजा ने बताया कि 12 मार्च 2024 को आरोपियों ने उसे रजिस्ट्री कराने के लिए तहसील व्यासपुर बुलाया। जब उसने प्लॉट के रुपये मांगे तो वह कहने लगे कि फिलहाल उनके पास रुपये नहीं है। क्योंकि सारी राशि बैंक में जमा है।
विज्ञापन
वह उसे करंट पेमेंट के चेक दे रहे हैं। उनकी बातों पर विश्वास करके उसने अंजू नैय्यर और किरण नैय्यर के नाम प्लॉट की रजिस्ट्री करवा दी। जिसमें सन्नी नैय्यर गवाह बना। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपियों ने नकद भुगतान के बजाय दस करंट चेक देने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने पूरे चेक भी नहीं दिए। बाद में जब वह आरोपियों के घर चेक लेने पहुंची तो उन्होंने टालमटोल शुरू कर दी।
बाद में आरोपियों ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। शिकायत के बाद व्यासपुर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।