{"_id":"69c6dc259e8909963c0aa201","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-153455-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर दंपती से 4.22 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर दंपती से 4.22 लाख ठगे
Sat, 28 Mar 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। विदेश भेजकर रोजगार दिलाने का झांसा देकर एक दंपती से 4.22 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप सिमरदीप सिद्धू, अनिकेत और अंकित कौशल पर लगा है। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में आजाद नगर गली नंबर दो निवासी मनीष कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी पूजा के साथ विदेश जाकर रोजगार करना चाहता था। इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि सिमरदीप सिद्धू, अनिकेत और अंकित कौशल लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। इसके बाद उसने आरोपियों से संपर्क किया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उन्हें विदेश भेजने और वहां रोजगार दिलाने का भरोसा दिया।
उनकी बातों में आकर अप्रैल 2025 में आरोपियों को 4 लाख 22 हजार रुपये दे दिए। इसके साथ ही आरोपियों ने उनके जरूरी दस्तावेज भी अपने पास ले लिए और जल्द ही विदेश भेजने का आश्वासन दिया। मनीष कुमार ने बताया कि काफी समय बीत जाने के बावजूद न तो उन्हें विदेश भेजा गया और न ही कोई ठोस जानकारी दी गई। जब उन्होंने आरोपियों से संपर्क किया तो वे लगातार टालमटोल करते रहे और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पीड़ित दंपती ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने रकम लौटाने से साफ इन्कार कर दिया।