फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud of Rs 5 lakh from a woman by luring her with interest

Yamuna Nagar News: ब्याज का लालच देकर महिला से पांच लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 5 lakh from a woman by luring her with interest
यमुनानगर। सरस्वती नगर निवासी गुरविंद्र कौर से कम ब्याज पर कर्ज देने का झांसा देकर राशि वसूल ली गई। पीड़िता ने थाना फर्कपुर में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। गुरविंद्र कौर ने बताया कि उसे निजी कार्य के लिए 2.30 लाख रुपये की जरूरत थी। वह अपने सोने-चांदी के गहने बेचना चाहती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात सरस्वती नगर स्थित सुनार की दुकान के संचालक, अंबाला जिले के धीन गांव निवासी अमित कुमार से हुई। वर्कशाप रोड पर गुरु तेगबहादुर चौक स्थित सैनी जूस कार्नर पर मुलाकात में अमित ने गहने बेचने की बजाय एक प्रतिशत मासिक ब्याज पर रुपये देने की बात कही। भरोसा कर उसने अपने गहने उसे दे दिए।
विज्ञापन




अगले दिन जूस कार्नर पर आरोपी ने गहनों की कीमत 1.80 लाख रुपये बताई और 2.30 लाख रुपये देने के लिए 50 हजार रुपये की अतिरिक्त सुरक्षा मांगी। बेटे सिमरनजीत सिंह का डिब्बाबंद एप्पल फोन गिरवी रखवा लिया गया। साथ ही महिला और उसके बेटे से खाली कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए तथा दो चेक और खाली स्टांप भी ले लिए। इसके बाद 2.30 लाख रुपये दिए गए। दो माह ब्याज न देने पर आरोपी ने एक प्रतिशत की बजाय पांच प्रतिशत मासिक ब्याज की मांग कर दी। आरोप है कि खाली कागजात और चेक का डर दिखाकर हर माह एक लाख रुपये तक वसूले गए। महिला के अनुसार 2.30 लाख रुपये के बदले करीब पांच लाख रुपये ले लिए गए, जिसकी रसीद भी है। इसके बावजूद आरोपी ने गहने, मोबाइल और दस्तावेज वापस नहीं किए और 5 लाख 4400 रुपये और बकाया बता दिए। साथ ही उच्च अधिकारियों से पहचान होने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed