{"_id":"6754a3e85ccf51022905c406","slug":"fraud-of-rs-35-lakh-in-the-name-of-tantric-rituals-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-129539-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तांत्रिक क्रिया के नाम पर 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तांत्रिक क्रिया के नाम पर 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी
Sun, 08 Dec 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। घर में भूत-प्रेत का साया व 16 करोड़ रुपये दबे होने की बात कहकर तांत्रिक क्रिया करने के नाम पर रेतगढ़ गांव के पूर्व सरपंच से तीन लोगों ने 35 लाख रुपये ठग लिए। आरोप सहारनपुर के अमादपुर निवासी मुर्सलीन, दूधगढ़ निवासी कारी सद्दाम व खुर्शीद पर लगा है। छप्पर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रेतगढ़ गांव निवासी पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके तीन बेटे हैं, तीनों ही विदेश में रहते हैं। दो बेटों की पत्नियां व उनके बच्चे उसके पास गांव में ही रहते हैं। हरनौल गांव निवासी विजय सिंह उसका जानकार है। जून 2024 के पहले सप्ताह में विजय कुमार उनके घर पर आया था। तभी उसके पास उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के अमादपुर गांव निवासी मुर्सलीन का फोन आया। तब उसके जानकार विजय ने उसे उनके घर पर ही बुला लिया।
थोड़ी देर बाद आरोपी मुर्सलीन व सहारनपुर जिले के गांव दूधगढ़ निवासी कारी सद्दाम घर पर आ गए। मुर्सलीन पहले मजदूरी करता था। थोड़ी देर बाद वह कहने लगा कि इस मकान में बैठकर सिर भारी हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि यहां पर किसी आत्मा का वास है। फिर उसने कहा कि इस मकान में माया छिपी है। मुर्सलीन ने उन्हें उसके साथ आए कारी सद्दाम के बारे में बताया कि यह बड़ा पीर बाबा है।
विज्ञापन
इसे आत्मा व भूत प्रेतों के बारे में काफी जानकारी है। तब बातचीत करके आरोपी वहां से चले गए। इसके कुछ दिन बाद फिर से मुर्सलीन, कारी सद्दाम व खुर्शीद दोबारा उनके घर पर आए। उन्हें झांसे में लेते हुए कहा कि इस घर में 16 करोड़ रुपये की माया दबी हुई है। वे यहां से अपनी तांत्रिक शक्तियों से आत्माओं को भगा देंगे और माया को भई निकाल लेंगे। इसके लिए कुछ खर्च आने की बात कही।
आरोपियों ने उसे अपने विश्वास में लेने के लिए एक छोटा सा घड़ा मंगवाया और उस घड़े में चांदी की अशरफिया दिखाई। इसके बाद उस घड़े को लाल कपड़े से बांध दिया और फिर पेटी में रखवा कर ताला लगा दिया। फिर आरोपियों ने उन्हें आत्माओं का डर दिखाया और दबा हुआ सोना निकालने के नाम पर 30 से 35 लाख रुपये का खर्च बताया।
आरोपियों ने क्रिया करने की बात कहकर अलग अलग कर लगभग 35 लाख रुपये ले लिए। कुछ रुपये खाते में डलवाए और कुछ नकद लिए। न तो उनके घर से रुपये निकले और न ही किसी भूत प्रेत का पता चला। उन्होंने आरोपियों से बातचीत करनी चाही तो उन्होंने उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। थाना छप्पर प्रभारी रामपाल का कहना है कि तीनों आरोपियों पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

पीलीभीत के मुख्य डाकघर परिसर में आधार कार्ड के लिए पहुंचे लोग।संवाद