फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud of one crore in the name of selling land, Yamunanagar

जमीन बेचने के नाम पर एक करोड़ की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Fraud of one crore in the name of selling land, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/रादौर। गांव रादौरी में तीन एकड़ जमीन बेचने के नाम पर एक परिवार के चार लोगों ने दो भाइयों से एक करोड़ रुपये की ठगी कर ली। एग्रीमेंट होने व रुपये लेने के बाद भी आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई। दबाव बनाने पर आरोपियों ने दोनों भाइयों को झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने पर रादौर पुलिस ने दंपती व उसके दो बेटों पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं मे केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
गांव मंसूरपुर निवासी निर्मल दत्त ने रादौर पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसने व उसके भाई खिल्लीराम ने 16 दिसंबर 2017 को गांव रादौरी निवासी नरेश कुमार, उसकी पत्नी संतोष रानी, उसके बेटे राहुल व विपुल से में 3 एकड़ भूमि खरीदने का एग्रीमेंट किया था। एग्रीमेंट के तहत उन्होंने आरोपी नरेश कुमार को एक करोड़ रुपये की राशि बैंक के माध्यम से दी गई। इसके बाद 13 मार्च 2020 को दोनों पक्षों के बीच फुल पेमेंट एग्रीमेंट हुआ, जिसमें मोहनलाल व सुरेश कुमार को गवाह बनाया गया। इसके बाद 30 अप्रैल 2020 को भूमि की रजिस्ट्री करवाने की तारीख तय की गई। लॉकडाउन के चलते जमीन की सेल डीड नहीं हो पाई।
विज्ञापन

मई 2020 में जब तहसील कार्यालय खुले तब उसने व उसके भाई खिलीराम ने जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए नरेश कुमार से आग्रह किया। आरोपी टालमटोल करता रहा। इसके बाद दोनों पक्षों की रजामंदी से 31 अगस्त 2020 को रजिस्ट्री कराने का समय निर्धारित हुआ। इस दौरान वह बैंक से न तो एनओसी लाया और न ही इंतकाल दुरुस्त करवाया। इसके बाद 31 सिंतबर 2020 तक की अवधि बढ़ाई गई। इसके बाद भी नरेश कुमार व उसके परिजनों ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उन्हें रुपये देने से मना कर दिया। आरोप है कि दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। रादौर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी नरेश कुमार, उसकी पत्नी संतोष रानी, बेटे राहुल व विपुल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना रादौर प्रभारी सुखविंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों पर धोखाधड़ी व जालसाजी का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed