फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud of one crore 97 lakh rupees from the businessman

Yamuna Nagar News: व्यापारी से एक करोड़ 97 लाख रुपये की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fraud of one crore 97 lakh rupees from the businessman
कंपनी में पैसे निवेश करवाकर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर चार लोगों ने बिजनेसमैन व शहर के मॉडल टाउन निवासी गगनदीप सिंह से एक करोड़ 97 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके जाली हस्ताक्षर करके कंपनी के अकाउंट से पैसे निकलवाए हैं। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी गगन दीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राकेश कुमार मित्तल व वरुण दीप सिंघला रॉक एंड स्टॉर्म क्रिएशन एलएलपी के नाम और स्टाइल से रेस्टोरेंट का बिजनेस करते हैं। दोनों आरोपी बिजनेस में पार्टनर हैं। इसके साथ ही गौरव अग्रवाल मुनीम तथा नवीन कंपनी के ब्रोकर है। उसने बताया कि आरोपी राकेश कुमार व वरुण दीप मई 2022 में उसके संपर्क में आए। आरोपियों ने उसे रॉक एंड स्टॉर्म क्रिएशन एलएलपी कंपनी में भागीदार के रूप में शामिल होने के बारे में कहा। आरोपियों ने उसे कहा कि वह कंपनी में हिस्सेदारी पाकर अच्छा लाभ प्राप्त कर सकता है। उसने आरोपियों पर विश्वास करके 13 मई 2022 से सात नवंबर 2022 तक कंपनी में एक करोड़ 12 लाख 10 हजार रुपये निवेश कर दिए। इसके साथ ही उसने आरोपियों को 85 लाख रुपये नकद भी दिए। इसके बाद आरोपी राकेश कुमार व वरुण कुमार के बीच मनमुटाव रहने लगा।
विज्ञापन


गगनदीप सिंह ने बताया कि पार्टनरशिप डीड के अनुसार वह कंपनी में 50 प्रतिशत का भागीदार बन गया। लेकिन आरोपियों द्वारा कंपनी के खाते अपने पास रखे हुए थे। आरोपियों ने उसके जाली हस्ताक्षर कर कंपनी के अकाउंट से पैसे निकलवा लिए। जब उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने उसे पैसे देने से मना कर दिया। दोबारा पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ साजिश रचकर धोखाधड़ी करने, जालसाजी करने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed