{"_id":"6782ee53b2dcc79f5607fccb","slug":"fraud-of-lakhs-by-deceiving-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-131344-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी
Sun, 12 Jan 2025 04:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एंड डिजिटल मार्केटिंग में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर बहादुरपुर गांव निवासी हरीश गुर्जर से 30 लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोप चंडीगढ़ के सेक्टर- 38बी निवासी रचित बंसल पर लगा है। प्रतापनगर थाना पुलिस ने आरोपी रचित बंसल के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शिकायत में हरीश गुर्जर ने बताया कि वह कुछ साल पहले पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से पढ़ाई कर रहा था। वहां उसकी मुलाकात चंडीगढ़ के सेक्टर-38 बी निवासी रचित बंसल के साथ हुई। आरोपी रचित बंसल अक्सर उससे इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एंड डिजिटल मार्केटिंग की बात करता था। आरोपी 27 जुलाई 2023 को उसके घर पर आया।
आरोपी ने उसे इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी एंड डिजिटल मार्केटिंग में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया। आरोपी ने उसे कहा कि वह 30 लाख रुपये लगा दे। चार महीने बाद ही उसे 15 लाख रुपये का मुनाफा मिलेगा। आरोपी की बातों में आकर उसने 15 लाख रुपये आरोपी को नकद और 15 लाख रुपये उसके अकाउंट में आरटीजीएस के माध्यम से भेज दिए।
विज्ञापन
चार महीने बाद जब आरोपी से रुपये मांगे तो उस ने उसे कहा कि उसका बिजनेस ठीक नहीं चल रहा है। वह उसे अभी पैसे नहीं दे सकता। आरोपी ने कुछ दिन बाद रुपये देने का बात कही। बाद में रुपये देने से मना कर दिया। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दी।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार