फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud of four lakh rupees in the name of selling gypsum

जिप्सम बेचने के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी, एडवांस लिए भाड़े के रुपये भी हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
fraud of four lakh rupees in the name of selling gypsum
यमुनानगर। जिप्सम बेचने के नाम पर मैसर्ज अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी के मालिक से चार लाख रुपये की ठगी हो गई। आरोपी जम्मू की एक फर्म संचालित करता है और ट्रांसपोर्टर है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी विनय अग्रवाल ने बताया कि उसकी मॉडल टाउन में मैसर्ज अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी है। 14 दिसंबर 2021 को उसने जम्मू की मैसर्ज नोबल इंफ्रा नाम की फर्म से 209935 रुपये का जिप्सम खरीदा था। इस जिप्सम को तीन ट्रकों में लोड करवाया था और ट्रांसपोर्टर मैसर्ज करण रोड लाइन को माल यमुनानगर पहुंचाने के लिए भाड़े के रूप में एडवांस दो लाख रुपये भी दे दिए थे। लेकिन माल से भरे ट्रक उसके बताए स्थान पर नहीं पहुंचे। काफी समय बीतने पर जब उसने ट्रांसपोर्टर को फोन किया तो आरोपी उसे टाल मटोल करने लगा। जब उसने अपने स्तर पर जांच की तो उसे पता चला कि आरोपियों ने उसका माल किसी अन्य स्थान पर बेच दिया। इसके अलावा भाड़े के रूप में दिए दो लाख रुपये भी हड़प लिए। जब उसने फोन पर आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जब वह आरोपियों के बताए पते पर पहुंचा तो वहां उसे कोई नहीं मिला। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपियों पर धोखाधड़ी व जालसाजी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed