फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud of 60 lakhs from people in the name of getting jobs, grants and pension

नौकरी, ग्रांट व पेंशन लगवाने के नाम पर लोगों से 60 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 60 lakhs from people in the name of getting jobs, grants and pension
शहर के पांच लोगों ने बैंक में नौकरी लगवाने, बीपीएल परिवारों को ग्रांट दिलवाने व पेंशन लगवाने के नाम पर कई महिलाओं व लोगों से 60 लाख रुपये ठग लिए। रादौर पुलिस ने गांव सब्बलपुर निवासी जसमेरो देवी की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में चिट्टा मंदिर रोड निवासी रेणू कादियान, गांव गनौली निवासी अमन कुमार, गांव फेरुवाला निवासी रोशन, कैंप निवासी वीरेंद्र, प्रधान गुप्ता और आशीष शामिल हैं। आरोपियों ने चार लोगों से जहां बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर 40 लाख की ठगी की गई। वहीं, कई लोगों से करीब 20 लाख रुपये ले लिए। ठगी का पता चलने के बाद परेशान लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी।
विज्ञापन

सब्बलपुर निवासी जसमेरो देवी ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो साल पहले उसकी मुलाकात चिट्टा मंदिर रोड निवासी रेणू कादियान, गांव गनौली निवासी अमन कुमार, गांव फेरुवाला निवासी रोशन, कैंप निवासी वीरेंद्र, प्रधान गुप्ता और आशीष के साथ हुई। आरोपियों ने बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर गांव की ही कविता, कमलजीत, काजल, मांगाराम से 40 लाख रुपये लिए। सभी से 10-10 लाख रुपये में सौदा किया था, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। वहीं आरोपियों ने 30-30 लोगों के छह ग्रुप बनाए। हर ग्रुप मेंबर से 1200 रुपये लिए गए। वहीं रेणू कादियाना ने दो लाख रुपये का कपड़ा शिकायतकर्ता के दामाद की दुकान से लिया। जिसका कोई पैसा नहीं दिया। उसके घर से गैस सिलिंडर भी लिए। इतना ही नहीं 50 बीपीएल परिवारों को ग्रांट दिलाने के लिए छह-छह हजार रुपये लिए। विधवा पेंशन लगवाने के लिए कई महिलाओं से पांच हजार रुपये प्रति महिला लिए। वहीं 2.80 लाख रुपये शिकायतकर्ता से साल 2018 से 2019 के बीच लिए। आरोपियों ने न तो किसी को नौकरी लगवाया, न ही किसी को ग्रांट दिलाई और न ही पेंशन लगवाई। काम नहीं होने पर जब उन्होंने आरोपियों से रुपये मांगे तो उन्होंने उन्हें धमकियां देनी शुरू कर दी। परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में पांचों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
बलराज, रादौर थाना प्रभारी
अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने एक दो नहीं बल्कि काफी लोगों को ठगा है। जैसे -जैसे लोग सामने आ रहे हैं। उनको जांच में शामिल किया जा रहा है। आरोपी संगठित तरीके से जरूरतमंद लोगों को अपना शिकार बना रहे थे। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रजत गुलिया, डीएसपी, रादौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed