फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud 22 lakh to sale land and factory

जमीन व फैक्टरी बेचने के नाम पर ठगे 22 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Fraud 22 lakh to sale land and factory
जमीन व फैक्टरी बेचने के नाम पर दो भाइयों व उनके माता पिता ने अमर विहार कॉलोनी निवासी आकाश दीप से 22 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने रुपये लेने के बाद भी न तो जमीन उसके नाम करवाई और न ही फैक्टरी। रुपये मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में दोनों भाईयों व उनके माता पिता के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमर विहार कालोनी निवासी आकाश दीप गर्ग ने सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करतारपुरा निवासी प्रभात दत्ता व उसके भाई तुषार दत्ता ने उसे बताया था कि उनकी मां रमा दत्ता ने उनके नाम 17 कनाल दो मरले की जमीन करवा रखी है। इसमें छह कनाल सात मरले में मशीनरी व फैक्टरी लगी हुई है। वह इस जमीन को बेचना चाहते हैं। इसका इंतकाल कराने के लिए उन्होंने तहसील में आवेदन किया हुआ है। 11 दिसंबर 2018 को 22 लाख में उसने जमीन का सौदा तय कर लिया। साढ़े सात लाख का भुगतान कर उसने जमीन का ब्याना अपने नाम लिखवा लिया। इसके बाद जमीन की रजिस्ट्री कराने की तारीख 10 मई 2019 तय की गई। जनवरी 2019 में नामजद ने उससे संपर्क कर कहा कि उन्हें पांच लाख की सख्त जरूरत है। क्योंकि वह कहीं ओर जमीन खरीद रहे हैं इसके लिए उन्हें ब्याना देना है। मई 2019 में दोनों भाई अपनी मां के साथ उससे मिलकर कहने लगे कि वह बकाया राशि उन्हें दे दें। वह फैक्टरी की जमीन पर उसे कब्जा दिला देते हैं। जमीन की रजिस्ट्री बाद में होती रहेगी। उसने बकाया साढ़े नौ लाख नामजद को दे दिए और छह मई को एक नया इकरारनामा लिखा गया। इसके साथ ही उसने फैक्टरी पर अपना कब्जा ले लिया था। बाद में उसने उन्हें जमीन की रजिस्ट्री कराने को कहा परंतु दोनों भाई टाल मटोल करने लगे। इस पर 10 जनवरी 2020 को उसने वकील के माध्यम से उन्हें नोटिस भेजा। नोटिस के आधार पर वह 22 जनवरी को रजिस्ट्री कराने के लिए तहसील में पहुंच गया। उसने सारे अष्टाम पेपर भी खरीद लिए थे। परंतु नामजद वहां पर नहीं आए। कोरोना महामारी की वजह से वह फैक्टरी में नहीं जा सका। मई 2021 के आखिरी सप्ताह में वह फैक्टरी गया तो देखा कि वहां यूको बैंक जगाधरी का बोर्ड लगा था। वहां उसके ताले के साथ एक अन्य ताला भी लगा हुआ था। साथ ही फैक्टरी से मशीनरी भी गायब थी। पूछताछ में पता चला कि नामजद ने उससे ब्याना लेने के बावजूद बैंक से लोन ले लिया था। बैंक जाकर पता चला कि उन्होंने इस जमीन पर 25 लाख का लोन लिया है। आकाशदीप का आरोप है कि नामजद ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर उसके साथ धोखा करते हुए उसके 22 लाख ठग लिए। इस शिकायत पर पुलिस ने मामले में आरोपी प्रभात दत्ता, उसके भाई तुषार दत्ता, उनके पिता अशोक दत्ता व मां रमा दत्ता के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर 17 थाना प्रभारी राकेश राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही नामजद को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed