फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud 1.43 lakh from woman

महिला से 1.43 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
fraud 1.43 lakh from woman
शहर की एक महिला को लॉटरी में लाखों रुपये की राशि दिलवाने के नाम पर तीन अज्ञात लोगों ने एक लाख 43 हजार रुपये ठग लिए। रादौर पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर की राधाकृष्ण कॉलोनी निवासी सुदेश रानी ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार से 8 जनवरी तक उसके मोबाइल फोन पर तीन अज्ञात लोगों के फोन आए। उन्होंने कहा कि उनकी 25 लाख रुपये की लॉटरी लगी है। यदि उसे लाटरी के पैसे चाहिए तो उनको सिक्योरिटी के तौर पर किस्तों में उनके बताए खातों में पैसे जमा करवाने होंगे। इसके बाद उसने पहले 32 हजार रुपये 2 खातों में डलवाए। पहले 19 हजार रुपये और फिर 13 हजार रुपये की राशि डाली गई। उसके बाद 2 किस्तों में 25 हजार रुपये व 11 हजार रुपये की राशि जमा करवाई गई। फिर 27 हजार रुपये की राशि और बाद में 48 हजार रुपये की राशि खातों में डलवाई गई। इस तरह कुल एक लाख 43 हजार रुपये उन्होंने आरोपियों के खातों में डाले। जब आरोपियों ने उससे डेढ़ लाख रुपये देने की मांग की तो उसने परिवार के लोगों से बातचीत की और इसकी पुलिस को शिकायत दी। थाना रादौर प्रभारी सुखविंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed