फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fourth case registered against fraud accused

Yamuna Nagar News: धोखाधड़ी के आरोपी पर चौथा मामला दर्ज

Mon, 08 Jul 2024 05:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Jul 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Fourth case registered against fraud accused
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ठगी के आरोप में पहले से गिरफ्तार तत्कालीन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सब इंस्पेक्टर बालक राम पर राशन डिपो दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का एक ओर केस दर्ज हो गया। आरोपी बालक राम पर इससे पहले भी ठगी के तीन केस दर्ज हैं।
इस बार गांव मुंडा माजरा निवासी नीलम ने ठगी का केस दर्ज कराया है। बालक राम के अलावा अन्य चार और लोगों को भी इस ठगी में नाम सामने आया है। मामले में थाना शहर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज तफ्तीश आरंभ कर दी है। शिकायत में नीलम ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के तत्कालीन सब इंस्पेक्टर बालक राम उनकी रिश्तेदारी से है।
विज्ञापन

आरोप है बालकराम अपने जानकार सिंघपुरा के रोहित, कुलदीप व नवीन बंसल के साथ मिलकर लोगों को डिपो दिलाने के नाम पर ठगी करता है। आरोपी ने उसे भी राशन डिपो दिलाने का झांसा दिया और साढ़े तीन लाख रुपये व दस्तावेज मांगे। सितंबर 2023 में सभी दस्तावेज व 60 हजार रुपये पेटीएम के माध्यम से दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लाख 90 हजार रुपये अपने घर पर आरोपियों को बुलाकर दिए है। जब उसका काम नहीं बना तो उसने आरोपियों से संपर्क करना चाहा, लेकिन आरोपी उसे हर बार कोई ना कोई बहाना लगाकर बात को टाल देते थे। आरोप है अब तो आरोपियों ने उसका फोन भी उठाना बंद कर दिया था। परेशान होने के बाद उसने पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed