{"_id":"6144f00c8ebc3e69ab411845","slug":"four-youths-were-misdeed-by-calling-the-girl-home-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl835698116","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को घर बुलाकर चार युवकों से कराया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को घर बुलाकर चार युवकों से कराया दुष्कर्म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एक महिला ने युवती को जन्मदिन के बहाने अपने घर बुलाया और कोल्डड्रिंक में नशा पिलाकर उसके साथ चार युवकों से सामूहिक दुष्कर्म करवाया। इस दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया। बाद में आरोपियों ने वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर महिला समेत पांचों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने महिला थाने में गई शिकायत में बताया कि करीब एक माह पहले उसकी मुलाकात कांसापुर निवासी रजवंत कौर के साथ हुई। रजवंत कौर ने उसे कहा कि वह एलआईसी एजेंट है और हर्बल प्रोडक्ट बेचने का काम करती है। इसके बाद वह उससे बातचीत करने लगी। आरोपी रजवंत कौर ने एक सितंबर को उससे कहा कि आज उसका जन्मदिन है। जन्मदिन के उपलक्ष्य में उसने अपने घर पार्टी रखी है। उसे भी पार्टी में आना पड़ेगा।
वह आरोपी की बातों पर विश्वास करके उसके घर पार्टी में शामिल होने के लिए चली गई। जब वह वहां पहुंची तो उसके घर पर पहले से ही सुढल निवासी प्रिंस बैरागी, ध्रुव, त्रिखा, मोनू व सन्नी मौजूद थे। आरोपी महिला ने उसे कोल्डड्रिंक पीने को दी। कोल्डड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद चारों आरोपी युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी महिला ने मोबाइल में उसका अश्लील वीडियो बना लिया। जब उसे होश आया तो उसने अपने साथ गलत होने का अहसास हुआ। उसने आरोपियों से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्होंने उसका वीडियो बनाया है। किसी को कुछ बताया वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।
विज्ञापन
युवती के मुताबिक आरोपी महिला ने उससे करीब दो लाख रुपये लिए थे। जब उसने आरोपी महिला से अपने दो लाख रुपये मांगे तो उसने रुपये देने से मना कर दिया और दोबारा रुपये मांगने पर वीडियो वायरल करने व जान से मरवाने की धमकी दी। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।