{"_id":"683dfd2d65c10b37390979eb","slug":"four-vicious-members-of-transformer-thief-gang-arrested-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-138728-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार
Tue, 03 Jun 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अपराध शाखा-2 की टीम ने ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने करीब 15 वारदात का खुलासा किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। सभी आरोपियों पर पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज है जो कोर्ट में विचाराधीन है।
इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि चार युवक सेक्टर 18 के टाउन पार्क के पास वारदात के फिराक में घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर उनकी टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे चारों युवक गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान गोविंदपुरी निवासी सोनू उर्फ वीरेंद्र, ढेहा बस्ती निवासी अरुण, अवतार उर्फ नाग व रोहित के नाम से हुई। पूछताछ में आरोपियों से ट्रांसफार्मर चोरी के 15 वारदातों का खुलासा हुआ।
आरोपियों के पास एक ऑटो रिक्शा थी। जिसमें सवार होकर जाते थे और सुनसान जगह पर जाकर ट्रांसफार्मर से स्पेयर पार्ट चोरी करते थे। इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि आरोपियों ने 2024 से 2025 तक करीब 15 वारदात की। सभी वारदात साढ़ौरा, बिलासपुर, यमुनानगर, छछरौली एरिया की है। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर में कॉपर होता है इसलिए उसकी चोरी अधिक होती है।