फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four Summer Special Trains to Halt at Yamunanagar-Jagadhri

Yamuna Nagar News: चार समर स्पेशल ट्रेनों का यमुनानगर-जगाधरी में होगा ठहराव

Fri, 08 May 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 08 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Four Summer Special Trains to Halt at Yamunanagar-Jagadhri
यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। रेलवे ने चार समर स्पेशल ट्रेन ट्रेनों का ठहराव यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पर किया है। यह ट्रेनें पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, बिहार, बंगाल और झारखंड राज्यों को कवर करेगी।
रेलवे की ओर से यह गाड़ियां बठिंडा से बनारस, अमृतसर से कोलकाता, फिरोजपुर छावनी से झंझारपुर और पठानकोट से छपरा के बीच चलाई है। गाड़ी संख्या 04519-20 बठिंडा-वाराणसी के बीच 16 जुलाई तक चलाई जाएगी। बठिंडा से यह ट्रेन बुधवार व शनिवार रात को आठ बजकर 50 मिनट पर चलेगी और यमुनानगर जगाधरी मध्यरात्रि एक बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी। वाराणसी पहुंचने का अगले दिन समय शाम साढ़े पांच बजे होगा।
विज्ञापन

वहीं वाराणसी से यह ट्रेन वीरवार व रविवार को शाम आठ बजकर 40 मिनट पर चलेगी और अगले दिन दोपहर 12:36 पर यमुनानगर जगाधरी पहुंचेगी। बठिंडा पहुंचने का समय शाम पांच बजे होगा। गाड़ी संख्या 04623-24 अमृतसर से कोलकाता के बीच दो जुलाई तक चलेगी। अमृतसर से ट्रेन प्रत्येक सोमवार को शाम 8:10 बजे रवाना होगी, जो मध्यरात्रि 1:43 मिनट पर यमुनानगर जगाधरी पहुंचेगी। इसका कोलकाता पहुंचने का समय तीसरे दिन शाम पांच बजे रहेगा। वहीं, कोलकाता से प्रत्येक वीरवार तड़के पांच बजे चलकर दूसरे दिन शाम 6:26 बजे यमुनानगर जगाधरी और मध्यरात्रि में 12:40 बजे अमृतसर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04619-20 फिरोजपुर छावनी से झंझारपुर के बीच 25 जून तक चलेगी। फिरोजपुर छावनी प्रत्येक शनिवार दोपहर 2:30 पर रवाना होगी, जो रात 9:10 बजे यमुनानगर जगाधरी पहुंचेगी। झंझारपुर पहुंचने का इसका समय दूसरे दिन मध्यरात्रि ठीक 12 बजे होगा। वहीं, झंझारपुर से गाड़ी प्रत्येक सोमवार मध्यरात्रि एक बजे रवाना होगी। यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर यह दूसरे रोज रात 2:38 मिनट पर पहुंचेगी। फिरोजपुर का समय 10:40 बजे रहेगा। गाड़ी संख्या 05193-94 पठानकोट से छपरा के बीच 15 जुलाई तक चलेगी। पठानकोट से गाड़ी प्रत्येक बुधवार को मध्यरात्रि साढ़े बजे रवाना होगी, जो यमुनानगर जगाधरी सुबह 9:15 पर पहुंचेगी और दूसरे दिन सुबह सवा बजे छपरा पहुंचने का समय होगा। वहीं, छपरा से यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को दोपहर दो बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 11:57 बजे यमुनानगर जगाधरी और रात 10:20 पर पठानकोट पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05193 सिर्फ एक तरफ जम्मूतवी तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन अवकाश को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेन चलाई गई हैं। इनके संचालन से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। रेलवे आवश्यकता अनुसार ट्रेनों का संचालन कर रहा है। -यशजीत सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed