फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four months spent in waiting, did not get the gift of new sports nurseries

Yamuna Nagar News: इंतजार में निकले चार माह, नहीं मिली नई खेल नर्सरियों की सौगात

Thu, 03 Aug 2023 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 03 Aug 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Four months spent in waiting, did not get the gift of new sports nurseries
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चालू सत्र के चार माह निकल गए, पर जिले में सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में नई खेल नर्सरियां शुरू नहीं हो पाई हैं। इसका कारण यह है कि अभी तक इन्हें शुरू करने के लिए मुख्यालय से मंजूरी नहीं मिल पाई है।
इन नर्सरियों को शुरू करने के लिए खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से 25 मार्च तक आवेदन लिए गए थे। इस दौरान 18 आवेदन आए। जिस पर खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने आवेदन करने वाले संस्थानों में फिजिकल वेरिफिकेशन कर मुख्यालय रिपोर्ट भेज दी थी। इनमें 18 में से नौ जगह नियम-शर्तें पूरी होने पर नर्सरियां शुरू करने का प्रपोजल मुख्यालय गया था। अभी तक इन्हें मंजूरी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

सरकारी व निजी संस्थानों में 18 नई खेल नर्सरियां शुरू करने के आवेदन आए थे। इनमें चार बॉस्केटबॉल, तीन एथलेटिक्स, दो स्वीमिंग, एक-एक फेंसिंग, रेसलिंग, कबड्डी, बॉक्सिंग व अन्य खेल की शामिल हैं। हर नर्सरी के लिए न्यूनतम 20 व अधिकतम 25 खिलाड़ी ट्रायल के जरिए चयनित किए जाएंगे। इसके अलावा पांच खिलाड़ियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। ये खिलाड़ी आठ से 19 वर्ष के आयु वर्ग के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सरी में चयनित 8-14 आयु वर्ग वालों को 1500 और 15-19 आयु वर्ग वालों को 2000 रुपये छात्रवृत्ति विभाग की ओर से प्रतिमाह दी जाएगी, बशर्ते उनकी नर्सरी में कम से कम प्रति माह 22 हाजरियां हों। प्रशिक्षण देने वाले कोचों का मानदेय भी विभाग से मिलेगा। प्रशिक्षक सुबह छह से नौ बजे और शाम तीन से आठ बजे के बीच प्रशिक्षण देंगे। शेड्यूल अनुसार सुबह दो घंटे व शाम में तीन घंटे प्रशिक्षण जरूरी है।

नई खेल नर्सरियों पर जल्द मंजूरी मिलेगी। इस संबंध में तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। - राजेंद्र पाल गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed