फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four injured in attack , Yamuna nagar

सरिया और तलवारों से हमले में चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Four injured in attack , Yamuna nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गोदाम पर होर्डिंग लगाने का विरोध करने पर टाइल्स के दो व्यापारियों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष के लोगों तलवार, डंडों व सरियों से हमला कर दूसरे पक्ष के तीन भाई और समेत चार लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज किया है।
शिवपुरी बी कालोनी निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि उसका टाइल्स का काम है। उसके पड़ोस में तिलक नगर निवासी अजय शर्मा उर्फ राजा ने रुपेंद्र राणा से किराये पर गोदाम लिया है। उसमें टाइल्स रखी हुई हैं। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अजय शर्मा अपने गोदाम पर अपनी टाइल्स का होर्डिंग लगा रहा था। जब उसने उसे वहां होर्डिंग लगाने से मना किया तो आरोपी ने उससे बहस शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने वहां 10-12 अन्य लोगों को बुलाया। आरोपियों के हाथों में सरिये, डंडे व तलवार थी। आरोपियों ने आते ही उस पर हमला बोल दिया। इसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन

शोर सुनकर जब उसका भाई रविंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह , भतीजा अमन प्रीत उसे छुड़वाने आए तो आरोपियों ने उन पर भी सरियों व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपीउन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में आरोपी अजय शर्मा उर्फ राजा, विरेंद्र, राजेंद्र, हर्ष, सौरभ, बिंद्र व रुपेंद्र राणा को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ मारपीट की विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर लिया है। गांधी नगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों का टाइल्स का व्यवसाय है। इसी के चलते दोनों में रंजिश चल रही है। पुलिस ने मामले में सात लोगों को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed