फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four facilitation centers built for those giving duty in elections

Yamuna Nagar News: चुनाव में ड्यूटी देने वालों के लिए बनाए चार फेसिलेशन सेंटर

Sat, 18 May 2024 05:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 18 May 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Four facilitation centers built for those giving duty in elections
यमुनानगर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारी व कर्मचारी जिनकी ड्यूटी उनके लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से बाहर लगी है। ऐसे मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए जिला यमुनानगर में 4 फेसिलेशन सेंटर बनाए गए है जिनमें 07 सढौरा, 08-जगाधरी, 09-यमुनानगर तथा 10-रादौर शामिल है। उन्होंने बताया कि 19 से 21 मई तथा 24 मई को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक फेसिलेशन सेंटर की स्थापना की जाएगी। वे अधिकारी एवं कर्मचारी उक्त समय पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने बताया जिले में करीब 1500 कर्मचारी व अधिकारियों ने इसके लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जिन कर्मचारियों की ड्यूटी उनके ही लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में लगी हुई है। उन्हें चुनाव ड्यूटी प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा ताकि वह मतदान के दिन जिस मतदान केंद्र पर ड्यूटी दे रहे है, उस मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय चुनाव आयोग द्वारा 85 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिक व 40 प्रतिशत दिव्यांग और गर्भवती महिलाओं के लिए मतदान के दिन पोलिंग बूथ पर न जाकर, घर पर ही वोटिंग करवाने का प्रावधान किया है। जिले में करीब ऐसे 175 मतदाताओं का चयन किया गया है जिन्होंने स्वेच्छा से फार्म 12 डी भरकर दिया है। उनके लिए भी 18 व 19 मई को गठित कमेटी की ओर से घर-घर जाकर मतदान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

----------
सीईओ जिला परिषद पंकज सेतिया ने किया प्रशिक्षित, बताई बारीकियां

सीईओ जिला परिषद पंकज सेतिया ने शुक्रवार को फेसिलेशन सेंटर में मतदान करवाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को जिला सचिवालय के सभागार में प्रशिक्षित किया और उन्हें चुनाव की बारीकियों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि ऐसे कर्मचारियों को जिनकी ड्यूटी उनके लोकसभा क्षेत्र के बाहर लगी है। उन्हें फार्म 12ए भरकर देना होगा। इस मौके पर सीटीएम पीयूष गुप्ता, एसडीएम जगाधरी सोनू राम, एसडीएम छछरौली राजेश पूनिया, नायब तहसीलदार चुनाव गुलशन कुमार, दीपक कुमार मंथन पीओ बालकुंज छछरौली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed