{"_id":"6adcfd8ecc8a1a724705fe85","slug":"four-dengue-cases-detected-total-in-the-district-reaches-12-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-165114-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डेंगू के चार मरीज मिले, जिले में 12 हुई संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डेंगू के चार मरीज मिले, जिले में 12 हुई संख्या
Sun, 25 Oct 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में डेंगू के चार और मरीज मिले हैं। नए मामले मिलने के बाद जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों के घरों और आसपास के क्षेत्रों में फॉगिंग करवाई गई है। साथ ही आसपास रहने वाले लोगों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए मरीजों में सरस्वतीनगर क्षेत्र का 23 वर्षीय युवक, स्यालवा गांव का 29 वर्षीय युवक और दौलतपुर गांव का 30 वर्षीय युवक शामिल है। इसके अलावा कांसापुर की 15 वर्षीय किशोरी भी डेंगू से ग्रस्त मिली है। किशोरी की हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया था। अब सभी मरीजों की हालत में सुधार है।
उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। नए केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित क्षेत्रों में एहतियाती कदम उठाए हैं। मरीजों के घरों के आसपास फॉगिंग करवाई गई है, ताकि मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाई जा सके। इसके साथ ही आसपास के लोगों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विभाग की ओर से डेंगू की रोकथाम के लिए निगरानी भी की जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि ठंड बढ़ते ही जिले में डेंगू के नए मामले सामने आने लगे हैं। ऐसे में लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। घरों और आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर, गमलों और अन्य बर्तनों में जमा पानी को नियमित रूप से साफ करें।
जिले में डेंगू के कुल 12 केस हो चुके हैं। नए मामले सामने आने वाले क्षेत्रों में फॉगिंग करवा दी गई है। - डॉ. सुशीला सैनी, जिला मलेरिया अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन यमुनानगर।