{"_id":"6797e2e4e684d873070ab715","slug":"four-complaints-were-sent-to-the-departments-for-redressal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-132154-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चार शिकायतें निवारण के लिए विभागों में भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चार शिकायतें निवारण के लिए विभागों में भेजी
Tue, 28 Jan 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। लघु सचिवालय में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मिली चार शिकायतें समाधान के लिए विभागों को भेजी गईं।
शिविर की अध्यक्षता कर रहे नगराधीश पीयूष गुप्ता ने कहा कि प्रार्थियों की समस्याओं का मौके पर ही निपटान करने का भरसक प्रयास किए जा रहे हैं, यदि कोई समस्या का समाधान दस्तावेजों या अन्य जांच पर आधारित है तब भी उसका समयबद्ध होकर जल्द निपटान करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी बताया कि पंचायतों से संबंधित शिकायतों के निपटान के लिए उप मण्डल स्तर पर तथा नगर निगम से संबंधित शिकायतों के निपटान के लिए नगर निगम कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे हैं।
विभिन्न विभागों के अधिकारी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाने का काम कर रहे हैं। शिविर के दौरान विजय नगर कॉलोनी बूड़िया चुंगी निवासी सुखदेव की बुढ़ापा पेंशन लगाई गई।