{"_id":"69ed0943ae7394394a00ad05","slug":"four-candidates-file-nominations-in-councilor-by-election-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-154988-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पार्षद उपचुनाव में चार ने भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पार्षद उपचुनाव में चार ने भरा नामांकन
Sun, 26 Apr 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम को नामांकन पत्र देते भाजपा उम्मीदवार लखविंद्र सिंह। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। नगरपालिका के वार्ड-9 के पार्षद पद के लिए होने वाले उपचुनाव में नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को चार उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए। इस उपचुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मतदान 10 मई को होगा, जबकि 13 मई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
नामांकन दाखिल करने वालों में भाजपा समर्थित लखविंद्र सिंह, इनेलो समर्थित इंद्रजीत शर्मा, आजाद उम्मीदवार मनीष गुप्ता और वार्ड-छह निवासी अशोक मेहता शामिल हैं। लखविंद्र सिंह के नामांकन के दौरान नगरपालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा, वाइस चेयरमैन देवेंद्र सैनी और वार्ड-छह के पार्षद एवं एमिनेंट पर्सन नायब सैनी मौजूद रहे।
रिटर्निंग अधिकारी एवं व्यासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने बताया कि 27 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उसी दिन दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। वार्ड-नौ के पार्षद सिकंदर सैनी के विदेश चले जाने के कारण यह पद रिक्त हो गया था। इसके बाद 15 अप्रैल को उपचुनाव की घोषणा की गई थी। अब चार उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है।