फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four arrested for stealing motors from tubewells, confessed to 60 crimes

Yamuna Nagar News: ट्यूबवेलों से मोटरें चोरी करने में चार गिरफ्तार, कबूली 60 वारदात

Fri, 21 Jun 2024 05:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 21 Jun 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for stealing motors from tubewells, confessed to 60 crimes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सीआईए-वन की टीम ने खेतों में लगे किसानों के ट्यूबवेलों से मोटरें चोरी करने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने 50-60 वारदात करना कबूल किया है।
इंचार्ज यादविंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि हमीदा हेड के पास कुछ युवक वारदात की फिराक में घूम रहे है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर खजूरी गांव निवासी सुनील, लोकेश, नीरज व रजत उर्फ टल्ला को काबू किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले डेढ़ साल से थाना सदर यमुनानगर, जठलाना व रादौर एरिया में लगातार खेतों के ट्यूबवेलों से मोटरें चोरी कर रहे थे।
विज्ञापन

आरोपियों को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि एक मई को नागल व खजूरी के बीच बने खेतों के ट्यूबवेल से चार मोटर चोरी की। आरोपी रजत की बाइक पर वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। आरोपी नशे के आदी है। रिमांड के दौरान मामले में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंचार्ज ने बताया कि आरोपियों ने करीब 50 से 60 मोटर चोरी की वारदातों को करना कबूल किया है। रिमांड के दौरान मामले का खुलासा होगा। आरोपी एक कबाड़ी को चोरी की मोटर मात्र दो हजार रुपये में बेच देते थे। जिसकी मार्केट में कीमत 15 से 20 हजार रुपये है। आरोपी पिछले करीब डेढ़ साल से वारदातों का अंजाम दे रहे थे। रिमांड में कई अन्य मामले भी सुलझाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed