{"_id":"66e0ace339db2b8d2a0ff887","slug":"four-animals-died-due-to-lightning-in-chhalour-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-125137-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छलौर में बिजली गिरने से चार पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छलौर में बिजली गिरने से चार पशुओं की मौत
Wed, 11 Sep 2024 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। खंड के छलौर गांव में बारिश के दौरान बिजली गिरने से से तीन भैंस व एक झोटे की मौत हो गई। कुछ भैंसों की हालत गंभीर बनी हुई है। बिजली गिरने के बाद से वह अचेत हैं। बिजली गिरने से भैंसों के मालिक कुलवंत कश्यप को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
छलौर निवासी कुलवंत सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के साथ दोपहर को आसमानी बिजली गिरने की आवाज आई। कुछ देर तक तो वह कुछ समझ नहीं पाए। बिजली के डर से परिवार के सदस्य कमरों में चले गए। अचानक ही उन्हें अपने पशु बाडे़ में बंधी भैंसों का ध्यान आया। उन्होंने जब बाड़े में आकर देखा तो आसमानी बिजली उनके घर के पास बंधी तीन भैंसों व एक झोटे पर गिरी थी।
चारों ही दर्द व दहशत से तड़प रहे थे। कुछ देर में ही चारों पशुओं की मौत हो गई। कुलवंत सिंह ने बताया कि उनका परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करके अपना पालन पोषण करता है। भैंसों का दूध बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। उसकी पत्नी गंभीर बीमारी के चलते पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल है। घर पर वह और उसकी बेटी थे।
विज्ञापन
ग्रामवासी रविंद्र कश्यप ने बताया कि इस बारे में पशुपालन विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा गया है। विभाग के चिकित्सकों ने मौके पर पहुंच मृत पशुओं का पोस्टमार्टम करवाया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। कुलवंत का कहना है कि भैंसों का दू्ध बेचकर परिवार का गुजारा होता है।