फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four accused arrested for robbing petrol pump salesman's purse at gunpoint

बंदूक की नोक पर पेट्रोल पंप सेल्समैन का पर्स लूटने के चार आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for robbing petrol pump salesman's purse at gunpoint
यमुनानगर। सीआईए वन की टीम ने आठ अप्रैल को बंदूक की नोक पर घोड़ों पिपली के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन यशवीर से मारपीट कर पर्स लूटने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूटे गए पर्स में 2350 रुपए, एटीएम व अन्य दस्तावेज थे।
विज्ञापन

आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों से लूटा गया पर्स और वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किए जाएंगे। इंचार्ज नरेंद्र खटाना ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि करेड़ा खुर्द के पास चार आरोपी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक अजीत सिंह की टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे चारों युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान घोड़ा पीपली निवासी अमन, छप्पर निवासी अब्दुल अफसर, सहारनपुर के गांव बैंगनी निवासी शिवम व मोहित के नाम से हुई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने आठ व नौ अप्रैल की आधी रात को घोड़ा पीपली स्थित अमृत फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर वहां सो रहे सेल्समैन सहारनपुर के गांव मुकारमपुर निवासी यशवीर के साथ बंदूक की नोक पर मारपीट कर पर्स लूटा था। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed