{"_id":"6861917fe294916059020917","slug":"fountains-will-run-with-colorful-lights-in-nehru-park-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-140060-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नेहरू पार्क में रंगीन रोशनी के साथ चलेंगे फव्वारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नेहरू पार्क में रंगीन रोशनी के साथ चलेंगे फव्वारे
Mon, 30 Jun 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मॉडल टाउन स्थित नेहरू पार्क में बंद पड़े फव्वारे जल्द रंग-बिरंगी लाइटों के साथ चलेंगे। इसके लिए नगर निगम अफसरों ने 14.64 लाख रुपये की ई-निविदा लगाई है, जिसमें सात जुलाई तक ठेकेदारों व एजेंसियों से बिड मांगी गई है।
नेहरू पार्क शहर के सबसे बड़े पार्कों में से एक है, जहां मॉडल टाउन सहित पूरे शहर व गांवों से भी लोगों का आना-जाना है। पार्क में काफी समय से फव्वारे बंद पड़े हैं। कई बार विभिन्न संस्थाओं व संगठनों सहित निवासी नगर निगम प्रशासन से फव्वारे चलाए जाने की मांग कर चुके हैं। इस पर आखिरकार नगर निगम अफसरों ने सुध ले ली है।
अफसरों बंद फव्वारों को न सिर्फ चालू कराने बल्कि इनके नवीनीकरण करने की योजना तैयार की है। इसमें 14.64 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है। इस राशि से फव्वारों के साथ दो तरह की एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
एक एलईडी फ्लड लाइट तो दूसरे स्पाइक लाइट होंगे। इन लाइटों से फव्वारों से निकली बौछार रंग-बिरंगी रोशनी में दिखेगी। इससे पार्क में आने वाले लोग मनोरम दृश्य का आनंद ले पाएंगे।
नेहरू पार्क के साथ ही 6.47 लाख रुपये की अनुमानित राशि से मॉडल टाउन के ही चढ्ढा अस्पताल के सामने बने पार्क में 72 वॉट की एलईडी लाइट भी लगाई जाएगी। इस काम के लिए भी अफसरों ने ई-निविदा लगा दी है।