{"_id":"66414bed31a48b7aa704cc54","slug":"foundation-day-of-maa-bala-sundari-celebrated-with-pomp-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-118896-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: धूमधाम से मनाया मां बाला सुंदरी का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: धूमधाम से मनाया मां बाला सुंदरी का स्थापना दिवस
Mon, 13 May 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 13 May 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री काली माता मंदिर में स्थित मां बाला सुंदरी का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया।
मंदिर के पुजारी बलराम वशिष्ठ ने बताया कि सात दिन तक पंडितों द्वारा पूजा अर्चना का कार्य किया गया। जिसमें पंडित धीरज शर्मा, आनंद प्रकाश ने मंत्र उच्चारण व विधि विधान सहित पूजा अर्चना का कार्य संपन्न करवाया। सात दिन के पूजा पाठ के पश्चात हवन यज्ञ के साथ पूजा का कार्य संपन्न किया गया।
हवन में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पूर्ण आहुति डाल कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। बलराम वशिष्ठ ने बताया कि मां बाला सुंदरी की सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से जाने अनजाने में किए गए पापों मुक्ति मिलती है। नवरात्रों में मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। मां बाला सुंदरी की पूजा करने से मन चाहे वरदान की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
वशिष्ठ ने कहा कि मानव को सद्कर्म करते हुए मानव कल्याण के कार्य करते रहना चाहिए। मानव की पहचान उसके द्वारा किए गए कार्यों से होती है। स्थापना दिवस पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जो कि देर शाम तक चलता रहा। इस मौके पर कृष्ण सैनी, अरुण सैनी, अमित बंसल, आनंद प्रकाश सहित अनेक लोग मौजूद रहे।