फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Foundation centers will increase from six to nine, department busy in preparation

Yamuna Nagar News: छह से बढ़कर नौ होंगे बुनियाद केंद्र, तैयारी में जुटा विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Foundation centers will increase from six to nine, department busy in preparation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मिशन बुनियाद के प्रति बढ़ते रूझान को देखते हुए शिक्षा विभाग जिले में बुनियाद केंद्रों की संख्या बढ़ाने की तैयारी में है। इसके तहत आगामी सत्र में केंद्र छह से बढ़ाकर नौ किए जा सकते हैं। ऐसा प्रस्ताव अफसर तैयार कर रहे हैं, जिससे बुनियाद के तीनों स्तर की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले प्रतिभागियों को उनके घर के नजदीक ही 9वीं-10वीं सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा मिल पाए। बता दें कि मौजूदा समय में जिले में पांच खंडों में बुनियाद केंद्र चल रहे हैं। इनमें सरस्वती नगर, छछरौली, रादौर, बिलासपुर में एक-एक और जगाधरी में दो हैं।अभी तक साढौरा व प्रतापनगर खंडों में एक भी बुनियाद केंद्र नहीं है। इस कारण दोनों खंडों से बुनियाद की तीनों स्तर की परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने पर प्रतिभागियों को दूसरे खंड में बने बुनियाद केंद्र आना-जाना पड़ता है। इसी को ध्यान में रख विभागीय अफसर साढौरा व प्रतापनगर में भी एक-एक केंद्र खोलने का प्रस्ताव बना रहे हैं, जिसके तहत आगामी सत्र में साढौरा व प्रतापनगर से बुनियाद के तीनों स्तर की प्रवेश परीक्षाओं उत्तीर्ण करने वालों की संख्या बढ़ती है तो दोनों खंडों में बुनियाद केंद्र बना दिए जाएंगे। ऐसे ही सरस्वतीनगर, छछरौली, रादौर, बिलासपुर व जगाधरी में से जिस खंड में प्रतिभागियों की संख्या बढ़ेगी, वहां भी एक केंद्र और खोलने की योजना है। इस तरह जिले में बुनियाद केंद्रों की संख्या छह से बढ़कर आठ या नौ हो जाएगी।


आवेदन के साथ बढ़ रहे उत्तीर्ण करने वाले
जिले से बुनियाद मिशन के नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल ने बताया कि बुनियाद के प्रति लगातार विद्यार्थियों का रुझान बढ़ रहा है। इसके तहत आवेदन बढ़ने के साथ बुनियाद के तीन स्तर की परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। इसी को देखते हुए जिले में बुनियाद केंद्रों की संख्या आगामी सत्र में छह से बढ़ाकर आठ या नौ करने की योजना है, जिस पर प्रतिभागियों की संख्या देख फैसला लिया जाएगा। योजना के तहत आठवीं कक्षा के विद्यार्थी आवेदन करते हैं और अगर वह तीन स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण कर लेते हैं तो उन्हें बुनियाद केंद्रों पर नौंवी-दसवीं कक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी विषय विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed