{"_id":"0662cc38201ef64749f2cf21802c20d3","slug":"forty-hours-of-electricity-cuts-in-vijay-nagar-coloney","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालीस घंटे गुल रही बिजली, बंद रहे उद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालीस घंटे गुल रही बिजली, बंद रहे उद्योग
अमर उजाला यमुनानगर
Updated Mon, 10 Mar 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी। बुडिया चुंगी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से शुक्रवार को ट्रांसफार्मर की तार टूटने के बाद विजय नगर कालोनी व आसपास के क्षेत्र में करीब चालीस घंटे तक बिजली गुल रही। रविवार दोपहर ग्यारह बजे विद्युत आपूर्ति बहाल करने पर लोगों ने राहत की सांस ली। विद्युत निगम के एसडीओ एसएल गोयल ने ट्रांसफार्मर और खंभे तोड़ने वाले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।
एसडीओ ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8 बजे अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बुडिया चुंगी के पास लगे ट्रांसफार्मर व दो खंभों को तोड़ दिया। इसके बाद विजय नगर कालोनी व आसपास के क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात 8 बजे गुल हुई बिजली करीब 40 घंटे के बाद क्षेत्र में बिजली सप्लाई को सुचारु किया गया। बिजली न होने की वजह से क्षेत्र के उद्योग धंधे जहां बंद पडे़ रहे, वहीं लोगों के घरों में पानी सप्लाई भी नहीं हो पाई। मैटल फैक्टरी संचालक सुरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, विपिन कुमार ने बताया कि बिजली गुल होने के कारण उन्हें हजारों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। समय पर जहां माल तैयार नहीं हो पाया, वहीं मजदूरों को भी बिना काम किए मजदूरी देनी पड़ी।
बाक्स-
उधर, देवी भवन बाजार स्थित आशा देवी धर्मशाला गली और आसपास के क्षेत्र में अधिक वोल्टेज आने की वजह से लोगों के घरों के उपकरण जल गए। क्षेत्र में 40 घंटें तक बिजली की समस्या गहराई रही। जिस वजह से फैक्टरी बंद पड़ी रही। इसके अलावा घरेलू काम निपटाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार रात को शुरू हुई वोल्टेज की समस्या को रविवार दोपहर को ठीक किया गया। जिसके उपरांत लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
देवी भवन बाजार निवासी योगेश शर्मा, प्रवीन कुमार, अमित कुमार, रमेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात को उनके क्षेत्र में वोल्टेज कम-ज्यादा की समस्या शुरू हो गई। जिसके उपरांत शिकायत केंद्र पर फोन कर शिकायत दर्ज करवाई गई। शनिवार को दिनभर कोई बिजली कर्मचारी समस्या के समाधान के लिए क्षेत्र में नहीं आया। वोल्टेज की अधिकता की वजह से योगेश शर्मा की दो ट्यूबलाइट, प्रवीन कुमार की दो ट्यूबलाइट, अमित कुमार की दो ट्यूब लाइट, रमेश कुमार की दो ट्यूब लाइट, बालकिशन का टीवी, मंगला इंटरप्राइजेज की बिजली की पावर मोटर के अलावा अनेक लोगों के बिजली के उपकरण जल गए।
योगेश शर्मा ने बताया कि रविवार को जब उन्होंने क्षेत्र में गहराई वोल्टेज से संबंधित समस्या के निदान के लिए विद्युत निगम के जेई से संपर्क किया, तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद जब उन्होंने शिकायत केंद्र पर समस्या के समाधान के लिए बात की, तो उन्होंने बताया कि उनकी शिकायत का समाधान हो चुका है। जिसके सुनकर वे भौचक्के रह गए। योगेश शर्मा का आरोप है कि बिजली कर्मचारियों ने कागजों में उनके क्षेत्र की शिकायत का निदान कर दिया, लेकिन वास्तव में कोई सुध लेने के लिए नहीं पहुंचा।
योगेश शर्मा तथा प्रवीन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में उनकी मैटल यूनिट है। वोल्टेज की समस्या की वजह से शुक्रवार रात के अलावा शनिवार दिनभर व रात को फैक्टरी बंद पड़ी रही। जिस कारण उन्होंने बिना काम किए ही मजदूरों को मेहनताना देना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब बिजली की समस्या के समाधान के लिए उन्होंने विद्युत निगम के जेई प्रवीन कुमार व सोहन सिंह से संपर्क किया, तो उन्होंने एक दूसरे का क्षेत्र बताकर अपनी जि मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।
-वर्जन-
-देवी भवन बाजार क्षेत्र में वोल्टेज की कमी और अधिकता की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुडिया चुंगी के पास ट्रांसफार्मर व खंभें तोड़ने की वजह से विजय नगर कालोनी और आसपास के क्षेत्रवासियों को दिक्कतें उठानी पड़ी। कर्मचारियों को भेजकर दोनों जगहों की समस्या का निदान करवा दिया गया।-
एसएल गोयल, एसडीओ, उत्तर हरियाणा विद्युत निगम, जगाधरी।