{"_id":"6916222f4f91f42eac050f3b","slug":"former-soldier-killed-in-truck-collision-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-146753-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रक की टक्कर से पूर्व सैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रक की टक्कर से पूर्व सैनिक की मौत
Thu, 13 Nov 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुनानगर। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पूर्व सैनिक की मौत हो गई। हादसा गांव रतनपुरा स्थित थर्मल पावर प्लांट कॉलोनी के पास हुआ है। मृतक की पहचान गांव टोपरा खुर्द निवासी रविंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह थर्मल पावर प्लांट में सुरक्षाकर्मी नौकरी करता था। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायत में टोपरा खुर्द निवासी सरपंच दविंद्र सिंह ने बताया कि उसका भाई रविंद्र सिंह भारतीय सेना से रिटायर्ड था। वह थर्मल पावर प्लांट में सुरक्षाकर्मी के पद पर नौकरी कर रहा था। उसे अपने भाई से जरूरी दस्तावेज लेने थे, इसलिए वह अपने भाई से मिलने के लिए थर्मल पावर प्लांट पर पहुंचा था।
वहां उसके भाई ने बताया कि दस्तावेज थर्मल कॉलोनी में कमरे में रखे हैं। इसके बाद उसका भाई दस्तावेज लेने के लिए बाइक पर थर्मल कॉलोनी में जा रहा था। वह भी अपनी बाइक पर अपने भाई के पीछे पीछे चल रहा था। जब वह थर्मल कॉलोनी के नजदीक पुलिया के पास पहुंचे तोट्रक ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग गया। उसने अपने भाई को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रैफर कर दिया। वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।