फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Former minister honored the player

Yamuna Nagar News: पूर्व मंत्री ने खिलाड़ी को किया सम्मानित

Fri, 14 Mar 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 14 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Former minister honored the player
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। जिले के एथलीट विक्रांत सादल का चयन राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 18 से 23 मार्च तक असम के गुवाहटी में होगी। विक्रांत के चयन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने उन्हें सम्मानित किया। वहीं विक्रांत के कोच डाॅ. गोपाल को भी पूर्व मंत्री ने सम्मानित किया।
विक्रांत की प्राथमिक शिक्षा जगाधरी के एसडी पब्किल स्कूल से हुई है। आठवीं में उसका चयन सोनीपत के राई स्पोर्ट्स स्कूल में हो गया था। उत्कृष्ट खेल के चलते 12वीं के बाद विक्रांत का चयन दिल्ली के हंसराज कॉलेज में हुआ। वह कई बार कॉलेज के लिए पदक जीत चुका है। अब विक्रांत का चयन 23 आयु वर्ग में उसका चयन राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में हुआ है।
विज्ञापन

इस दौरान कंवरपाल ने कहा कि सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। जिसका लाभ खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को मिल रहा है। इससे युवा आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एथलीट विक्रांत जिले का नाम रोशन करेगा। इस दौरान पूर्व मंत्री ने विक्रांत को प्रतियोगिता की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed