फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Former minister felicitated the winning players

Yamuna Nagar News: विजेता खिलाड़ियों का पूर्व मंत्री ने किया अभिनंदन

Mon, 12 May 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 12 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Former minister felicitated the winning players
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हुई बास्केटबॉल की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों ने परचम लहराया। प्रतियोगिता के अलग-अलग आयु वर्ग की आठ टीमों में सात ने जीत पाई। विजयी होकर लौटे खिलाड़ियों का पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने अभिनंदन किया।
प्रतियोगिता का आयोजन मास्टर गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से किया गया। 30 से 60 आयु वर्ग की टीमों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में जीत हासिल कर हरियाणा का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर पूर्व शिक्षा व कृषि मंत्री कंवरपाल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर किसी सुविधा की जरूरत रही तो सरकार खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं देने का प्रयास करेगी। इस मौके पर बास्केटबॉल मास्टर गेम्स फेडरेशन के सचिव राजेश बजाज (रोमी) व हरियाणा मास्टर्स गेम्स के अध्यक्ष देवेंद्र साहनी, बास्केटबॉल फेडरेशन के कन्वीनर डॉ. गोपाल सिंह, खिलाड़ी गुरदीप सिंह, दिव्या ज्योति सिंह, कवर दीप सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed