फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Forest guard died in road accident

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में वन रक्षक की मौत

Mon, 03 Jun 2024 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 03 Jun 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Forest guard died in road accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी-बिलासपुर स्टेट हाईवे पर बूढेड़ी गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की भिडंत हो गई। हादसे कार सवार वन रक्षक गांव शेरपुर निवासी 41 वर्षीय प्रदीप कुमार की मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। थाना सदर जगाधरीपुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में संधाय गांव निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह पोस्ट आफिस यमुनानगर की मुख्य ब्रांच में क्लर्क है। वह शनिवार रात घर से यमुनानगर आ रहा था। जब वह बिलासपुर-जगाधरी स्टेट हाईवे पर बूढेड़ी के मोड पर पहुंहा तो जगाधरी की तरफ से प्लाई से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक आ रहा था। ट्रैक्टर को चालक लापरवाही से चला रहा था।
विज्ञापन

तभी जगाधरी की तरफ से होंडा सिटी ट्रैक्टर को ओवरटेक करने लगी। ट्रैक्टर का उठा हुआ अगला हिस्सा चालक की कार में घुस गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को वहीं छोड़कर भाग निकला। वह कार चालक के पास पहुंचा तो देखा की कार में शेरपुर निवासी वन रक्षक प्रदीप कुमार था। वह उसे पहले से जानता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोट लगने से वहघायल था। तभी किसी ने डायल 112 को फोन कर दिया। उसने लोगों की मदद से प्रदीप को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला। डायल 112 की गाड़ी में प्रदीप को गाबा अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed